खस्ताहाल सड़कों को किया जाएगा दुरुस्त, छत्तीसगढ़ के हर जिले में नोडल अफसर रखेंगे नजर
छत्तीसगढ़ में ख़राब सड़कों को लेकर विपक्ष सत्ता पक्ष पर लगातार हमलावर है। इस बीच सीएम भूपेश बघेल ने राज्य में सड़क संधारण कार्यों को निश्चित समय में पूरा करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने जिलेवार नोडल अधिकारियों की नियुक्ति
रायपुर, 27 सितंबर। छत्तीसगढ़ में ख़राब सड़कों को लेकर विपक्ष सत्ता पक्ष पर लगातार हमलावर है। इस बीच सीएम भूपेश बघेल ने राज्य में सड़क संधारण कार्यों को निश्चित समय में पूरा करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने जिलेवार नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। इसक साथ ही सभी जिला कलेक्टरों से इन कार्यों की सतत निगरानी और समन्वय स्थापित करने को कहा गया है।

छत्तीसगढ़ सरकार के जनसम्पर्क विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ में 7184 सड़क कार्यों के लिए 13607.5 करोड़ रुपए के कार्य स्वीकृत हैं। इसके अंतर्गत 15 हजार 498 किलोमीटर सड़कों तथा पुल-पुलियों के कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश के बजट में शासन स्तर से 6155.59 करोड़ रुपए के 860 सड़कों तथा पुल-पुलियों के कार्य स्वीकृत हैं। इन सड़कों की लंबाई 2932 किलोमीटर है। छत्तीसगढ़ के बजट से वार्षिक मरम्मत नवीनीकरण के 489.64 करोड़ रुपए के 1114 कार्य स्वीकृत हैं। इसमें कुल 2826 लंबाई की सड़कों के कार्य किए जा रहे हैं।
गौरतलब है कि सीएम भूपेश बघेल ने पिछले दिनों लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक ली थी, जिसमें सड़कों की मरम्मत के लिए त्वरित कार्यवाही करते हुए समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए थे। इसी कड़ी में विभागीय सड़कों के संधारण कार्य लोक निर्माण विभाग के संभागों द्वारा किए जा रहे हैं। अपने- अपने क्षेत्रों में सड़क संधारण कार्य की सतत् निगरानी संबंधित अधीक्षण अभियंता एवं मुख्य अभियंता द्वारा किया जा रहा है।
सचिव, लोक निर्माण विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों से कहा गया है किवह भी अपने जिलों में सड़क संधारण कार्यों की सतत् निगरानी एवं समन्वय करें। जिलों में प्रत्येक सप्ताह होने वाली टीएल बैठक में इसे मुख्य एजेंडा के रूप में रखते हुए संबंधित कार्यपालन अभियंता से प्रगति पर चर्चा एवं समन्वय स्थापित करते हुए शीघ्र कार्य पूरा करने के लिए उन्हें मार्गदर्शन दें।
यह भी पढ़ें अपने गुरु से मिलने पहुंचे सचिन तेंदुलकर, किया दंडवत प्रणाम












Click it and Unblock the Notifications