छत्तीसगढ़ में महिलाओं से राय लेगी कांग्रेस, विधानसभा के घोषणा पत्र में किन बातों को करें शामिल
CHHATTISGARH CONGRESS: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शंकर नगर में स्थिति कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित कांग्रेस घोषणा पत्र समिति की बैठक आज दूसरे दिन भी आयोजित हुई। बैठक में समिति के कांग्रेस की छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा , छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री और घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष मोहम्मद अकबर, मंत्री रविंद्र चौबे, मंत्री उमेश पटेल, मंत्री डॉ. शिव डहरिया समेत सभी सदस्य मौजूद रहें।

बैठक के बाद कांग्रेस छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा ने पत्रकारों से कहा कि लोगों के क्या विचार हैं, वह क्या चाहते हैं? समिति विचार कर देखेगी कि आगे दिनों के लिए क्या कर सकते हैं। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि सरकार ने हर एक समुदाय के लिए काम किया है, लोगों को फर्क नजर आ रहा है। कुमारी शैलजा ने बताया कि बीते कुछ वर्षों में कितना कार्य हुआ इस पर समीक्षा हुई। सभी चीजों को देखते हुए समिति अपना कार्य करेगी. अलग-अलग जगहों पर भी जाएंगे और उनसे सुझाव लेंगे।
वहीं मंत्री मोहम्मद अकबर ने बैठक को लेकर कहा कि सभी सदस्यों ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। आज एक कमेटी बनाई गई है। 3 महिलाओं की कमेटी बनाई गई है, जिसमें हेमा देशमुख, वाणी राव और शेष राज हरबंश का नाम शामिल है। मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि महिलाओं से संबंधित विषयों पर सभी संभागों में जाकर सुझाव लिए जाएंगे। 4 सितंबर तक यह सुझाव प्रस्तुत करेंगे। ई मेल पर भी सुझाव आते जा रहे हैं। आगे की बैठक में अन्य जानकारी दी जाएगी और अच्छा घोषणा पत्र तैयार करेंगे।
वहीं कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि महिलाओं से संबंधित विषयों पर कमेटी ध्यान देगी। सब कमेटी सुझाव को इकट्ठा कर समिति को सौंपेंगे। महंगाई एक महत्वपूर्ण मुद्दा है, इससे देश की महिलाएं त्रस्त हैं,यह केंद्र सरकार की गलत नीति है। महिलाओं को सशक्त करने के लिए सरकार ने हर तरह से काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications