छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा का तंज, रमन सिंह ने 15 साल सरकार चलाई, फिर भी भाजपा ने दरकिनार किया
Chhattisgarh Congress: कुमारी सैलजा ने कहा कि रमन सिंह बीजेपी के इतने सीनियर लीडर हैं। उन्होंने 15 सालों तक सरकार चलाई, लेकिन दुख होता है कि भाजपा ने उन्हें दरकिनार कर दिया है।

Kumari Shailja Congress: आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने गुरुवार को दुर्ग में संभागीय सम्मेलन का आयोजन किया। इस आयोजन में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता मौजूद रहे।
सम्मेलन के दौरान कुमारी सैलजा ने कहा कि पिछली बार की तरह इस बार भी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि रमन सिंह बीजेपी के इतने सीनियर लीडर हैं। उन्होंने 15 सालों तक सरकार चलाई, लेकिन दुख होता है कि भाजपा ने उन्हें दरकिनार कर दिया है।
कुमारी सैलजा ने आगे कहा कि दुर्ग संभाग की 20 में 18 सीटें कांग्रेस के पास हैं। 2 सीटें भाजपा के पास हैं। वह भी इस बार कांग्रेस की हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के कुशासन के खिलाफ ही कांग्रेस को बहुमत मिला था। सीएम भूपेश बघेल अच्छा काम किया है,वह बेहतर योजनाएं चला रहे हैं कि इस दफा भी फिर से जनता कांग्रेस के साथ है। कांग्रेस की योजनाओं से हर वर्ग को फायदा मिल रहा है। यही वजह है कि लगतार दूसरी बार हमारी सरकार यहां बनेगी।
वहीं उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण के बारे कहा कि यह कार्य काफी सोच समझ कर किया जाता है। पिछली बार हमारी रणनीति काफी बेहतर रही है। यही वजह है कि हमें 68 सीटें मिली थीं। इस बार भी हम टिकट का बंटवारा बहुत सोच समझकर करेंगे।
यह भी पढ़ें CG News: सौर सुजला योजना का मिल रहा लाभ, किसानों ने लगाए सोलर पंप












Click it and Unblock the Notifications