Raipur News: राहुल गांधी पर अदालत के फैसले से नाखुश कांग्रेस, मोहन मरकाम ने किया अंबेडकर चौक में सत्याग्रह

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी राहुल गांधी और उनकी आक्रामकता से घबराई हुई है।

mohan markam satyagarh

Congress: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ आये अदालत के फैसले पर राहुल गांधी के साथ एकजुटता दिखाने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस ने पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में अंबेडकर चौक में सत्याग्रह किया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा सच परेशान हो सकता है पराजित नहीं। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ एकजुटता के खड़ा है। सत्याग्रह के बाद मरकाम ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि ऊंची अदालत में इस फैसले के खिलाफ जायेंगे। हमें पूरा भरोसा है न्याय मिलेगा। सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं। भारतीय जनता पार्टी राहुल गांधी और उनकी आक्रामकता से घबराई हुई है। राहुल गांधी के भाषणों उनके द्वारा उठाये गये मुद्दो के आधार पर उनको घेरने का षड़यंत्र रचा जा रहा है। भाजपा विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है। राहुल गांधी लगातार जनता की आवाज उठा रहे महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी के खिलाफ वे मुखर है।

मरकाम ने आगे कहा कि संसद में अडानी के भ्रष्टाचार के खिलाफ राहुल गांधी बोल रहे उनके नेतृत्व में विपक्षी दल अडानी के घोटाले की जांच के लिये संयुक्त संसदीय समिति बनाने की मांग कर रहे है। भाजपा संसद नहीं चलने दे रही है। राहुल गांधी ने अपने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 140 दिनों में आम आदमी की समस्याओं को उठाया था। मोदी सरकार को वह भी बर्दाश्त नहीं। राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली पुलिस के द्वारा नोटिस भेजवाया गया। मोदी और उनके सहयोगी सोचते है इस प्रकार का हथकंडा अपना कर वे विपक्ष को दबा देंगे तो मुगालते है। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता मोदी सरकार के इस तानाशाही रवैये के खिलाफ संघर्ष करेगा। न हम डरे है और न डरेंगे, न झुके है और झुकेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि राहुल गांधी, मोदी सरकार से सवाल पूछते है जो जनता से जुड़े एवं देश के भविष्य से संबंधित होता है। राहुल गांधी के सवाल का जवाब देने से बचने मोदी सरकार ईडी का नोटिस भेजती है। राहुल गांधी मजदूरों की, गरीबों की, किसानों की, युवाओं की आवाज को दबने नहीं दिया। मोदी भाजपा सरकार, ईडी और पुलिस के माध्यम से ये दबाव इनकी आवाज उठाने से रोकती है।

यह भी पढ़ें CG News: छत्तीसगढ़ में पत्रकार सुरक्षा कानून विधेयक पास, पत्रकारों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जताया आभार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+