कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम का दावा, सावित्री मंडावी भानुप्रतापपुर चुनाव में हासिल करेंगी ऐतिहासिक जीत
भानुप्रतापपुर उपचुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने अपने बयान में कहा कि दुराचार के आरोपी प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के प्रति जनता में आक्रोश है।
भानुप्रतापपुर उपचुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बयान जारी करते हुए कहा कि भानुप्रतापपुर उपचुनाव कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी सावित्री मंडावी जीतेंगी। भाजपा के सामूहिक दुराचार के आरोपी प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के खिलाफ क्षेत्र में गहरा आक्रोश है। लोग भाजपा प्रत्याशी के कुकर्मों के कारण आहत है तथा उसे हराने के लिये प्रतिबद्ध है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद प्रदेश में आदिवासियों को उनका पूरा हक और संवैधानिक अधिकार मिलना शुरू हुआ है। भाजपा के 15 सालो की सरकार में आदिवासियों का शोषण हुआ, कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ के हर वर्ग के लिये काम किया। किसानों का कर्जामाफ हुआ, धान की भरपूर कीमत 2500 रू. मिल रहा, तेंदूपत्ता संग्राहको के मानदेय को 2500 से बढ़ाकर 4000 रू. प्रति मानक बोरा किया गया, 4.5 लाख से अधिक वन अधिकार पट्टो के पुनरीक्षण का काम कांग्रेस की सरकार ने किया। बस्तर में शिक्षा के प्रचार के साथ सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य सुविधाओ को बढ़ाने के काम कांग्रेस की सरकार ने किया। बस्तर के आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों जिसे भाजपा की रमन सरकार ने वंचित कर दिया था। कांग्रेस की सरकार ने बहाल किया। जेल में बंद आदिवासियों की रिहाई के लिये जस्टिस पटनायक की कमेटी बनाई गयी। लोहंडीगुड़ा के आदिवासियों की जमीनों को वापस कर सरकार ने भरोसे की जो नींव रखी थी वह पिछले चार सालों में और मजबूत हुआ है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में बस्तर में स्थानीय स्तर पर युवाओं की बटालियन में भर्ती हो रही है 65 वनोपज की समर्थन मूल्य में खरीदी हो रही है। बिजली बिल हाफ की सुविधा मिल रहा है बस्तर में बंद स्कूलों को खोला गया है नये शिक्षा सत्र में ढाई सौ से अधिक आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की शुरुआत बस्तर संभाग में होगी जेल में बंद निर्दोष आदिवासियों को रिहा किया गया है बस्तर में 4200 एकड़ जमीन 1700 आदिवासी परिवार को लौटाया गया है बस्तर विकास प्राधिकरण मध्य विकास प्राधिकरण सरगुजा विकास प्राधिकरण में आदिवासी जनप्रतिनिधियों को विकास करने की जिम्मेदारी दी गई है।बस्तर के विकास के मार्ग खोले गए है। बस्तर में शिक्षा स्वास्थ्य उद्योग व्यापार के विकास के मार्ग खोले गए है। आज बस्तर में विकास के साथ शांति की बहाली हुई है। बस्तर की जनता ने भाजपा को नकारा था इस उपचुनाव में भी भानुप्रतापपुर की जनता भाजपा को नकारेगी।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications