कांग्रेस के यंग इंडिया बोल सीजन 2 की शुरुआत, टेलेंट हंट से ढूंढ रही है कांग्रेस युवा प्रवक्ता

Congress's Young India Bol Season 2 begins, Youth Congress spokesperson is looking for talent hunt

रायपुर,06 अप्रैल। कांग्रेस इस समय अपने भविष्य को तैयार करने में जुटी हुई है। पार्टी का फोकस यूथ विंग पर अधिक है ,इसी लिए वह टेलेंट हंट के माध्यम से ऐसे युवा प्रवक्ता तैयार कर रही है ,जो युवाओं के बीच कांग्रेस की विचारधारा को बेहतर तरीके से रख सकें। बुधवार को रायपुर में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध हरितवाल, यंग इंडिया छग प्रभारी शिल्पा एक्का कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में यंग इंडिया के बोल का सीजन 2 लांच किया। गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी ने पार्टी में युवाओ की भागीदारी बढ़ाने के लिए अभियान छेड़ रखा है।

youth congress

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध हरितवाल ने बताया कि युवा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की उस सोच को मूर्त रूप देने का प्रयास कर रही है। क्योंकि राहुल गांधी पूरे देश भर से होनहार युवाओं को आगे लाना चाहते हैं , इसलिए युवा कांग्रेस यंग इंडिया के बोल प्रतियोगिता के जरिये कांग्रेस के युवा प्रवक्ताओं चयन कर रही है। उन्होंने कहा कि देशभर से प्रतिभावान युवाओं का चयन करके उन्हें दिल्ली के मंच में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने का अवसर दिया जायेगा।

2021 में हुआ था देशभर से 27 राष्ट्रीय स्तर के प्रवक्ताओं का चयन

हरितवाल ने बताया कि साल 2021 में युवा कांग्रेस ने यंग इंडिया के बोल प्रतियोगिता का सफल करके देशभर से 27 राष्ट्रीय स्तर के प्रवक्ताओं और 250 से अधिक प्रदेश प्रवक्ताओं का चयन किया था। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लवरू और भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास के नेतृत्व में यंग इंडिया के बोल सीजन 2 को पुरे देश में चलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि बीते 26 मार्च को यंग इंडिया के बोल सीजन 2 की लांचिंग भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय में की जा चुकी है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ समेत सभी राज्यों में यंग इंडिया के बोल सीजन 2 की लांचिंग हो रही है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ की आठ पैसेंजर ट्रेन एक महीने के लिए बंद, छत्तीसगढ़ सरकार ने दर्ज कराई कड़ी आपत्ति

वहीं यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता शिल्पा एक्का ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी की सोच है कि सम्पूर्ण भारत से प्रतिभावान युवाओं को आगे लाकर उन्हें देश की तरक्की में भागीदार बनाना है इसी योजना को मूर्त रूप देने के लिए यंग इंडिया के बोल सीजन 2 की लांचिंग छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से की जा रही है। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागी 31 मई तक गूगल फार्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं, जिसके बाद 1 जून से 31 जुलाई तक विधानसभा और जिला स्तर पर प्रतिभागीयों की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक दिल्ली में फ़ाइनल मुकाबला

जो प्रतिभागी जिला और विधानसभा स्तर में सफलता अर्जित करेंगे ,उन्हें 1 अगस्त से 20 सितंबर के बीच छत्तीसगढ़ स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल किया जायेगा। उन्होंने बताया कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में सिलेक्ट होने वाले प्रतिभागियों को 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका दिया जायेगा, जो कि इंडियन नेशनल यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय दिल्ली में होगी। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विजय हासिल करने वाले प्रतिभागीयों को युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और प्रदेश प्रवक्ता के रूप में नियुक्ति दी जाएगी ।

यह भी पढ़ें जानिए क्यों,छत्तीसगढ़ के CM भूपेश के पिता घेरेंगे पूर्व CM रमन सिंह का बंगला !

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+