महंगाई के खिलाफ छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस का हल्ला बोल, मरकाम बोले - अच्छे दिन की जगह बुरे दिन देख रहा है भारत
Congress's attack in Chhattisgarh against inflation, Markam said - India is seeing bad days instead of good days
रायपुर, 31 मार्च। महंगाई को मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस ने भले ही पांच राज्यों के चुनाव में सफलता ना हासिल की हो, लेकिन वह अब भी महंगाई के मुद्दे को थामकर बैठी नजर आ रही है। कांग्रेस का कहना है कि चुनाव निपटने के बाद केंद्र की भाजपा सरकार ने एक बार फिर ईंधन के दाम बढ़ा दिए हैं, जिसकी वजह से महंगाई बेलगाम होती नजर आ रही है। गुरुवार से कांग्रेस ने देशभर में महंगाई के खिलाफ अपना चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया। कांग्रेस शासित राज्य छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी कांग्रेस नेताओं ने धरना प्रदर्शन आयोजित किया।

कांग्रेस की तरफ से देशभर में चलाए जा रहे महंगाई मुक्त भारत अभियान के तहत गुरुवार को रायपुर में राजीव गांधी चौक नेताजी सुभाष स्टेडियम के पास कांग्रेस महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया, प्रभारी सचिव सप्तगिरी शंकर उल्का, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ धरना दिया। वहीं पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने घरों के सामने सिलेंडर रखकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
देशी में बढ़ती महंगाई के ख़िलाफ़ आज प्रदेश प्रभारी @plpunia जी, प्रदेश अध्यक्ष @MohanMarkamPCC जी ने समस्त कांग्रेसजनों के साथ धरना प्रदर्शन किया।#MehangaiMuktBharat pic.twitter.com/VDzZstQdhO
— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) March 31, 2022
पूरे भारत में कांग्रेस ने 31मार्च से महंगाई मुक्त भारत अभियान शुरू कर दिया है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया विशेष तौर पर मौजूद रहे। पीएल पुनिया ने इस मौके पर कहा कि कांग्रेस महंगाई के खिलाफ अपना अभियान पूरे भारत में चला रही है। बीते कुछ समय से देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ गई है। कांग्रेस चाहती है कि केंद्र सरकार अपनी नीतियों में सुधार करके महंगाई नियंत्रित करे, इसलिए कांग्रेस महंगाई मुक्त भारत अभियान चला रही है। पुनिया ने कहा कि साल 2014 में जब देश में यूपीए सरकार थी, तब पेट्रोल 71 रुपए और डीजल 50 रुपए में मिलता था, लेकिन अब इनके दाम 100 और 90 के पार पहुंच चुके हैं। मोदी सरकार केवल जनता की गाढ़ी कमाई पर टैक्स लगाकर अपनी जेबें भरने का काम कर रही है।
भाजपा सरकार ने पिछले 10 दिन में 9 बार पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ाए गए हैं। इसकी चोट सीधे तौर पर गरीब, मिडिल क्लास पर पड़ती है।
— MOHAN MARKAM (@MohanMarkamPCC) March 31, 2022
हमारी माँग है कि भाजपा सरकार बढ़ रहे दामों और महंगाई को नियंत्रित करे: श्री @RahulGandhi#MehangaiMuktBharatpic.twitter.com/0s9tpU8CqM
महंगाई के खिलाफ धरना दे रहे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से जरुरी वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी हो रही है। बीजेपी अच्छे दिनों का वादा करके केंद्र में सरकार जरूर बना ली, लेकिन आज देश में लोग बुरे दिन देख रहे हैं। मरकाम ने कहा की बीजेपी आम जनता की जेब में डाका डालने का काम कर रही है, जिसके खिलाफ कांग्रेस लड़ाई लड़ रही है।
वहीं बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार ने 5 राज्यों के चुनावों तक पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम नहीं बढ़ाये, लेकिन जैसे ही चुनाव खत्म हुए, कीमत में भारी वृद्धि कर दी है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से सवाल किया कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में कमी आई है, फिर देश में महंगाई क्यों बढ़ रही है।
चुनाव के दौरान तेल की कीमतों पर विराम लग जाता है और चुनाव के बाद महंगाई का खेल शुरू हो जाता है।
— Congress (@INCIndia) March 31, 2022
सरकार को वो तरीका बताना चाहिए जिसके अंतर्गत चुनाव के दौरान तेल की कीमतें नहीं बढ़ती हैं और उसी तरीके को अपनाकर जनता को बेलगाम महंगाई से राहत देनी चाहिए।#MehangaiMuktBharat pic.twitter.com/mk9BIc7MT5
गौरतलब है कि कांग्रेस ने पूरे देश में आज से महंगाई के खिलाफ चरणबद्ध तरीके से आंदोलन की शुरुआत कर दी है। गुरुवार को नई दिल्ली में संसद भवन के बाहर भी कांग्रेस ने प्रदर्शन किया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस सांसदों के साथ संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया है। इस दौरान राहुल गांधी ने बाइक को माला पहनाकर अपना विरोध दर्ज कराया। यह भी जानना जरुरी है कि कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ महंगाई मुक्त अभियान पूरे देश में 3 चरणों में चलेगा।












Click it and Unblock the Notifications