कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आएंगे छत्तीसगढ़, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने दिया न्योता
CHHATTISGARH CONGRESS: छत्तीसगढ़ में चुनावी साल चल रहा है। महज कुछ महीने बाद प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो जाएगी, इसलिए सियासी पार्टियों की तैयारी तेज हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं के बाद अब कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता भी लगाकर छत्तीसगढ़ दौरे करते देखे जायेंगे। जल्द ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के चुनावी अभियान का शंखनाद करने छत्तीसगढ़ पहुंचने वाले हैं।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की तरफ से आल इंडिया कांग्रेस कमेटी को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के छत्तीसगढ़ दौरे के संबंध में प्रस्ताव भेजा गया था। मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक बैज ने दिल्ली में खड़गे से मुलाकात करके उन्हें छत्तीसगढ़ आने का न्योता दिया है,जिसके साथ ही कांग्रेस ने अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज नें बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात करके उन्हें " भरोसे के सम्मेलन कार्यक्रम" में छात्तीसगढ़ आने का आमंत्रण दिया है,जिसे स्वीकार करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने छत्तीसगढ़ आने के लिए अपनी मंजूरी दे दी है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से चर्चा कर अगस्त महीने में खड़गे के कार्यक्रम की तारीख तय की जाएगी।
गौरतलब है कि, चुनावी वर्ष में मल्लिकार्जुन खड़गे का ये दूसरी दफा छत्तीसगढ़ दौरा होगा, इससे पूर्व वह फरवरी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए रायपुर आए थे। ज्ञात ही कि इस साल फरवरी महीने में नया रायपुर में कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ था। इस अधिवेशन को छत्तीसगढ़ में
कांग्रेस का चुनावी आगाज माना गया था।












Click it and Unblock the Notifications