कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला का बीजेपी पर पलटवार, कहा - रमन सिंह ईडी के प्रवक्ता हैं

CHHATTISGARH CONGRESS: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव बीच ईडी की छापेमारी का ज़िक्र हो रहा है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ईडी की छापेमारी के बाद कथित तौर पर सामने आये भ्रष्टाचार को लेकर सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधा है। इधर कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने भी जवाबी पलटवार किया है।

SUSHIL ANAND SHUKLA

दरअसल शुक्रवार को रमन सिंह ने एक बयान में कहा कि ED और IT का डर है, तो सीएम भभूपेश बघेल को भ्रष्टाचार बंद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में आये दिन एक नया घोटाला सामने आ जाता है, तो ED और जाँच एजेंसी हाथ पर हाथ रखकर थोड़ी बैठेगी, देश आज भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की दिशा में आगे बढ़ रहा है और घोटालेबाजों पर कार्रवाई जारी है।

इधर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मीडिया इंचार्ज सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रमन सिंह की बौखलाहट स्वाभाविक है, ईडी जो पटकथा लिखती है,उसे रमन सिंह पढ़ते है। रमन सिंह ईडी के प्रवक्ता हैं और ईडी रमन सिंह की संरक्षक, यही कारण है कि ईडी रमन सिंह के नान घोटाले और चिटफंड घोटाले की जांच नहीं कर रही है। उन्होंने सवाल पूछा कि छत्तीसगढ़ में ईडी की जब छापेमारी होती है, तो ईडी के छापे में क्या मिलने वाला है यह रमन सिंह दो दिन पहले ही प्रेसनोट जारी करके बता देते है। ईडी भाजपा नेताओं की सलाह पर पटकथा लिखती है तथा भाजपा के नेता रट्टू तोते की भांति उसको पढ़ते है।

कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रमन के 15 सालों के कार्यकाल में 1 लाख करोड़ का घोटाला हुआ था। रमन सिंह देश के भ्रष्टतम मुख्यमंत्रियों में गिने जाते थे। रमन सिंह का बेटा उनके भ्रष्टाचार के पैसे को जमा करने के लिये विदेशों में खाता खुलवाता है और काले धन वालों की सूची पनामा पेपर में अभिषेक सिंह का नाम आता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री और इन्फोर्समेंट डायरेक्टर को पत्र लिखकर नान और चिटफंड घोटाले की जांच कराने का अनुरोध किया था। ईडी, आईटी नान घोटाले, चिटफंड घोटाले, पनामा पेपर के अभिषाक सिंह की जांच क्यों नहीं करती है?

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जो लोग भाजपा के विरोध में है ,ईडी की नजर में वे गुनाहगार है। भाजपा ज्वाइन करते ही सारे केस समाप्त हो जाते है। हेमंत बिस्वा शर्मा, लुईस बर्जर और शारदा घोटाले केस में जिसमें ईडी ने बुलाया, क्रीम लगाई और भाजपा में शामिल हो गए और ईडी ने सब चीजें सफा चट कर दिया। येदियुरप्पा पर ईडी का केस दर्ज हुआ या नहीं हुआ। नारायण राणे जब कांग्रेस में थे, ईडी और इंकम टैक्स के रेड और नोटिस आते थे, लेकिन जैसे ही भाजपा में गए, तो ये ग्लो एंड लवली स्कीम के तहत उनके ऊपर ये क्रीम लगी और वो पाक साफ हुए। शुक्ला ने आगे कहा कि सोमेन मित्रा, जब तक टीएमसी में थे, मुकदमें चल रहे थे, जैसे ही पार्टी छोड़ी, उनके ऊपर ईडी के सारे के सारे केस माफ हो गए। रमन सिंह का पता भी नहीं कि क्या ईडी के केस चल रहे हैं या नहीं चल रहे हैं। मुकुल राय जब तक टीएमसी में थे, ईडी के प्रेशर में थे, लेकिन जैसे ही भाजपा में गए फेयर एंड लवली स्कीम में उनके ऊपर क्रीम लगी और ठीक हो गए। ईडी बीजेपी की एजेंट बन गई है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में किसान और धान का मुद्दा है अहम, कांग्रेस नेता सुशील आनंद ने लगाए बीजेपी पर यह आरोप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+