छत्तीसगढ़: 'कांग्रेस शुरू से ही माताओं-बहनों का अपमान करते आ रही है', बोले सीएम विष्णु देव साय
चुनावी रैली को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि कांग्रेस के छत्तीसगढ़ संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने अपनी ही पार्टी की महिला राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा के साथ दुर्व्यवहार कर लड़ाई की।
उन्होंने कहा कि थाने में रिपोर्ट लिखाने तक की नौबत आ गई। कांग्रेस पार्टी की महिला विरोधी मानसिकता जगज़ाहिर है। ये पार्टी शुरू से माताओं-बहनों का अपमान करते आ रही है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों के लिए 3 चरणों में वोटिंग होगी। जिसमें से दो चरणों की वोटिंग संपन्न हो गई। पहले चरण 19 अप्रैल को सिर्फ बस्तर में वोटिंग हुई। वहीं दूसरे चरण 26 अप्रैल में राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर में वोटिंग हुई। वहीं तीसरे चरण 7 मई को सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चंपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर में वोटिंग होगी।
इस बार सात चरणों में मतदान होंगे। दो चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। वहीं अब पांच चरणों का मतदान होना बाकी है। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: जशपुर की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया, मोदी सरकार में आगे बढ़ रहा देश, बोले सीएम विष्णु देव साय












Click it and Unblock the Notifications