CG: सीएम विष्णुदेव साय ने रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान को किया नमन
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 18 जून को रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस पर उनकी वीरता, साहस और देशभक्ति को नमन किया है। साय ने कहा है कि झांसी की रानी ने मातृ भूमि के गौरव और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।
वे सच्चे अर्थों में वीरांगना थी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि रानी लक्ष्मी बाई शौर्य, पराक्रम, साहस की प्रतिमूर्ति और नारी शक्ति की मिसाल हैं, उनका व्यक्तित्व पूरे समाज और देश के लिए प्रेरणा स्रोत है।

ज्ञात हो किझाँसी की रानी का जन्म 19 नवंबर 1828 को हुआ था। उनका नाम वाराणसी के तट मणिकर्णिका के नाम पर मणिकर्णिका रखा गया था। 1842 में उनका विवाह शादी झांसी के महाराजा गंगाधर राव नेवलेकर से कर दी दिया गया। शादी के पश्चात उनका नाम लक्ष्मीबाई रखा गया। 17 जून 1858 को अंग्रेजो के खिलाफ युद्ध में महारानी लक्ष्मीबाई वीरगति को प्राप्त हुई।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 25 जून तक अवकाश, सीएम विष्णुदेव साय ने भीषण गर्मी के कारण लिया फैसला












Click it and Unblock the Notifications