CG: सीएम विष्णुदेव साय ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी 'शहीद दिवस' के अवसर पर उन्हें नमन किया है। साय ने महात्मा गांधी सहित देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि देश पर प्राण न्यौछावर करने वाले वीर बलिदानियों का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता।

भारत की आजादी के लिए महात्मा गांधी के अतुल्य योगदान को याद करते हुए साय ने कहा कि गांधी जी ने पूरी दुनिया को दिखाया कि सत्य और अहिंसा के मार्ग पर डटे रहकर किस तरह बड़ा लक्ष्य हासिल किया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी विश्व के लिए न सिर्फ उपयोगी हैं, बल्कि उनके विचारों और दर्शन में अनेक समस्याओं का समाधान भी छिपा है। उन्हीं की प्रेरणा से नए और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हो रहा है। हम सभी गांधी जी के बताए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का प्रण लें और राष्ट्र के विकास में योगदान दें। यही गांधी जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
ज्ञात हो की 3 0 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई जाती है। 1948 में इसी दिन नाथूराम गोडसे ने 3 गोलियां मारकर उनकी हत्या कर दी थी। नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी को 30 जनवरी 1948 में दिल्ली के बिड़ला भवन में गोली मारी थी। कहा जाता है कि गोली लगने के बाद गांधी जी के के अंतिम शब्द 'हे राम' थे।
यह भी पढ़ें CG: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया माखनलाल चतुर्वेदी की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन












Click it and Unblock the Notifications