Chhattisgarh News: सीएम विष्णुदेव साय ने राजिम भक्तिन माता जयंती की दी बधाई

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनता को राजिम भक्तिन माता जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। साय ने कहा है कि राजिम माता उन सभी कर्मवीरों की आराध्य हैं, जिन्होंने कर्म को ही जीवन का सार माना है। धर्मनिष्ठा और कर्मठता की प्रतीक राजिम माता के नाम पर छत्तीसगढ़ की धार्मिक और ऐतिहासिक नगरी राजिम का नाम पड़ा है।

sai

साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ का राजिम अब केवल धार्मिक स्थल ही नहीं बल्कि तीन नदियों के साथ विभिन्न संस्कृतियों, सम्प्रदायों का संगम स्थल बन गया है। श्री साय ने कहा कि भक्तिन राजिम माता ने हमें कर्म और भक्ति का संस्कार दिया है। उनका त्याग, तपस्या और सत्कर्म हमें हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।

ज्ञात हो कि राजिम छत्तीसगढ़ राज्य के गरियाबंद जिले में एक नगर पंचायत है। महानदी के तट पर स्थित यह प्रदेश का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है, जिसे छत्तीसगढ़ का प्रयागराज भी कहा जाता है। यहां हर साल माघ पूर्णिमा से लेकर शिवरात्रि तक महानदी, पैरी नदी और सोढुर नदी के संगम पर मेला लगता है। इसे क्षेत्र को छत्तीसगढ़ की त्रिवेणी भी कहा जाता है। राजिम की इस तीर्थ स्थल पर राजिम मेला भी लगता है। इस तीर्थ को भगवान विष्णु की परम भक्त राजिम माता का भी स्थान हैं।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आदित्य एल-1 की उपलब्धि पर वैज्ञानिकों को दी बधाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+