Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

CM साय ने कांग्रेस को बताया डूबता जहाज, बोले बघेल सरकार में घोटाले के दो काउंटर थे जिसमें एक का पैसा...

Lok Sabha Elections 2024: छत्‍तीसढ़ के मुख्‍यमंत्री साय ने शुक्रवार को विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। छत्‍तीसढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री साय ने राज्‍य में पिछली कांग्रेस की भूपेश सरकार में भ्रष्टाचार और शराब घोटाले के दो काउंटर थे। जिसमें भूपेश बघेल की राज्‍य सरकार और दूसरी सोनिया राहुल गांधी।

cm sai

उन्‍होंने दावा किया कि पिछली सरकार में एक काउंटर का पैसा कांग्रेस के खाते में और दूसरे काउंटर का पैसा सोनिया-राहुल के खाते में जाता था। सीएम साय ने कहा बघेल ने छत्तीसगढ़ को कांग्रेस का एटीएम बना दिया था।

सीएम साय ने कहा महादेव सट्टा एप बंद बंद ना हो और चलता है इसके लिए पूर्व सीएम भूपेश पर 508 करोड़ रूपये प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप है। उनके खिलाफ केस भी दर्ज है। सीएम ने कहा छत्तीसगढ़ के लिए कितनी शर्म की बात है। कांग्रेस सरकार ने महादेव सट्टा एप ने छत्‍तीसगढ़ के बच्‍चों का भविष्‍य बरबाद कर दिया है।

सीएम साय ने ने कांग्रेस को डूबता हुआ जहाज बताया, उन्‍होंने दावा किया कि कांग्रेस को लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्‍याशी तक नहीं मिल रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के कार्यों और पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ माता कौशल्या का मायका है इसलिए प्रभु राम हम सबके भांचा हैं।

इसके साथ ही सीएम साय ने कहा भाजपा ने देश की राष्‍ट्रपति पद पर द्रौपदी मुर्मू को विराजमान करने की पैरवी की और उन्‍हें ये पद देकर पूरे आदिवासी समुदाय को गौरान्वित किया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+