सीएम भूपेश का बीजेपी पर कटाक्ष, कांग्रेस किसानों कर्ज माफ करती है, बीजेपी उद्योगपतियों का

BHUEPSH BAGHEL: सीएम भूपेश बघेल बुधवार को बलौदाबाजार में आयोजित चुनावी सभा शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में बीजेपी को उद्योगपतियों का हितैषी बताते हुए जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने उद्योगपतियों के 14 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कर्जमाफ़ी की है, जबकि कांग्रेस सरकार ने किसानों की कर्ज माफ़ी की है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि हम फिर से किसानों की कर्जमाफ़ी करेंगे। किसानों की कर्जमाफ़ी की घोषणा से बीजेपी नेता तिलमिला उठे है, उनके पेट में दर्द शुरू हो गया है।

BAGHEL BALODABAZAR

मुख्यमंत्री भूपेश किसानों ने अपनी कर्जमाफ़ी की घोषणा को दोहराते हुए कहा कि पिछले बार की भांति इस बार भी फिर से कांग्रेस की सरकार बनने पर हम किसानों की कर्ज माफ करेंगे। उन्होंने कर्ज माफ़ी की घोषणा को विस्तार में बताते हुए कहा कि को-ऑपरेटिव्ह बैंक और कर्मिशियल बैंक से किसानों द्वारा लिया गया कर्ज कांग्रेस की सरकार आने पर माफ होगी।

जनता के जेबों में पहुंचाए रुपये

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने आम जनता के जीवन में बदलाव लाने का कार्य किया है। हमारी सरकार ने पिछले 5 सालों में विभिन्न हितग्राहियों के खातों में 1.75 लाख करोड़ रुपये सीधे पहुंचाए है। बघेल भाजपा पर निशाना साधते हुए पूछा कि भाजपा नेता बताएं कि छत्तीसगढ़ के किसानों, मजदूरों, आदिवासियों और महिलाओं के लिए वह क्या करेंगे ?

आवास देने का वादा

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने राज्य के लगभग 7 लाख आवासहीनों को आवास निर्माण के लिए पहली किस्त जारी कर दी है। हमारी सरकार फिर से आने पर हम बचे 10 लाख आवासहीन परिवारों को धीरे धीरे आवास के लिए आर्थिक सहायता देंगे। उन्होंने कहा की कांग्रेस सरकार, जो कहती वह करके दिखाती है।

यह भी पढ़ें कांग्रेस की आमसभा में बीजेपी BJP पर बरसे CM भूपेश, कहा- कर्जमाफी से बीजेपी के पेट में दर्द होता है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+