CG News: सीएम भूपेश करेंगे राजनांदगांव जिले का दौरा, किसान सम्मेलन में होंगे शामिल
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल राजनांदगांव में 105 करोड़ 71 हजार रूपए की लागत के 19 कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे।

Bhupesh Baghel: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 26 मार्च को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेगें। मुख्यमंत्री बघेल वहां छुरिया विकासखंड में पंचायत कैफे छुरिया का शुभारंभ करेंगे तथा कंवर महोत्सव 2023 एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक द्वारा आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री बघेल इस दौरान 105 करोड़ 71 हजार रूपए की लागत के 19 कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। जिसमें 8 करोड़ 66 लाख 39 हजार रूपए की लागत के 6 कार्यों का लोकार्पण तथा 96 करोड़ 34 लाख 32 हजार रूपए की लागत के 13 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। विभिन्न विभागीय योजना अंतर्गत 165 हितग्राहियों को 2 करोड़ 56 लाख रूपए से अधिक राशि के सामग्री का वितरण भी करेंगे।
यह भी पढ़ें CG News: सीएम भूपेश बघेल का सवाल, भाजपा ने छत्तीसगढ़ में OBC आरक्षण बिल क्यों रुकवा रखा है?












Click it and Unblock the Notifications