CG News: सीएम भूपेश बघेल का सवाल, भाजपा ने छत्तीसगढ़ में OBC आरक्षण बिल क्यों रुकवा रखा है?
Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व सीएम रमन सिंह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा के ठाकुर रमन सिंह ने मुझे चूहा कुत्ता बिल्ली जैसे शब्दों से संबोधित किया था,यह भाजपा की मानसिकता है।

Bhupesh Baghel Delhi Tour: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार सुबह रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। रायपुर एयरपोर्ट में उन्होंने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि वह दिल्ली में राहुल गांधी समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रेस कांफ्रेंस लेंगे, जिसमे वह भी शमिल होंगे।
गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता जाने पर भी आगे की रणनीति को लेकर चर्चा हो सकती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर एयरपोर्ट में पत्रकारों सेचर्चा के दौरान कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अब मामले में पिछड़े वर्ग का नया एंगल ले आए हैं,उन्हें पिछड़ों के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाना बंद करना चाहिए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा के दबाव में आब तक आरक्षण का बिल लागू नहीं हुआ, कांग्रेस हमेशा पिछड़ा वर्ग के हक की लड़ाई लड़ती रही है,लेकिन भाजपा की मानसिकता रही है इनके बीच में भेद डालना, इनकी उपेक्षा करना।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह को ठाकुर कहते हुए सम्बोधित किया और कहा कि भाजपा के ठाकुर रमन सिंह ने मुझे चूहा कुत्ता बिल्ली जैसे शब्दों से संबोधित किया था,यह भाजपा की मानसिकता है। बघेल ने कहा कि अडाणी के मामले में भाजपा जवाब दे उनके साथ क्या संबंध है,कितनी शैल कम्पनियां है इन सवालों के जवाब देना चाहिए।
यह भी पढ़ें CG News: राहुल गांधी के समर्थन में सीएम भूपेश बघेल का ट्वीट, भारत माता का आशीर्वाद आपके साथ है












Click it and Unblock the Notifications