ईडी के छापों पर सीएम भूपेश का बयान, राजनीतिक दुर्भावना में भाजपा हदें पार कर रही है

छत्तीसगढ़ में तीन दिनों तक चले कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन से पूर्व छत्तीसगढ़ के कई कांग्रेस नेताओं के घर ईडी ने छापेमार कार्रवाई करके उनसे पूछताछ की थी।

सोमवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल महाराष्ट्र दौरे के लिए रवाना हो गए। रवानगी के पहले उन्होंने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए ईडी की छापेमारी को लेकर भाजपा पर निशाना साधा।

bhupesh baghel

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा ने महाधिवेशन रोकने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी,लेकिन विफल रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा वालो को सदबुद्धि मिले और छत्तीसगढ़ की सुख शांति मिले, इसके लिए आज मुंबई में सिद्धिविनायक गणेश जी के दर्शन करने जा रहा हूं। परवर्तन निदेशालय की कार्रवाई पर बघेल ने कहा कि पहले हमारे पदाधिकारी और विधायकों के यहां छापा डाले, उसके बाद शासकीय विभागों में गए। सीएम ने सवाल किया की लेबर डिपार्टमेंट ,पर्यावरण विभाग का इसमें क्या लेना देना है,जो वहां चले गए।

Read This - यादगार बन गया कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय महाधिवेशन, तस्वीरों में जानें जरूरी बातें

इससे पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट करके लिखा कि खीझ और राजनीतिक दुर्भावना में भाजपा हदें पार कर रही है।मेरे साथियों के घर ईडी के छापे से महाधिवेशन नहीं रोक पाए तो शनिवार को अधिवेशन का प्रबंधन संभाल रहे कारोबारी के घर पहुंच गए। उन संदिग्ध लोगों ने अपने को ईडी का अधिकारी बताया लेकिन न अपना परिचय पत्र दिखाया न कोई वारंट।

बघेल ने अपने ट्वीट को विस्तार देते हुए आगे लिखा कि धमकियां दीं। भाजपा के आरोपों के जवाब मांगे। और फिर आने की बात कहकर चले गए। लाख कोशिशें कीं लेकिन कांग्रेस का महाधिवेशन किसी भी तरह नहीं रोक पाए। तानाशाही का चेहरा बेनक़ाब हो गया है। लेकिन हम न डरे हैं न डरेंगे।

Recommended Video

    Rahul Gandhi ने Congress Adhiveshan में Sonia Gandhi और घर को लेकर क्या राज खोले ? | वनइंडिया हिंदी

    गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में तीन दिनों तक चले कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन से पूर्व छत्तीसगढ़ के कई कांग्रेस नेताओं के घर ईडी ने छापेमार कार्रवाई करके उनसे पूछताछ की थी। इसी कड़ी में कांग्रेस के सम्मेलन के दौरान भी सरकारी दफ्तरों में जाकर दस्तावेज खंगाले गए थे।

    यह भी पढ़े 7 साल की रिलेशनशिप, 3 बार हुई प्रेग्नेंट, खेत में ले जाकर करता था काम

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+