Akhilesh Shrivastava Feb 27, 2023
यादगार बन गया कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय महाधिवेशन, तस्वीरों में जानें जरूरी बातें
छत्तीसगढ़ के नया रायपुर में 24 से 26 फरवरी 2023 तक कांग्रेस के 85वें महाधिवेशन का आयोजन हुआ।
अधिवेशन में कांग्रेस पार्टी ने अपने संविधान में कुल 85 संशोधन किये।
कांग्रेस की स्टेयरिंग कमेटी की बैठक में CWC का चुनाव नहीं करवाने पर फैसला हुआ।
स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में गांधी परिवार के किसी सदस्य के शमिल ना होने पर सवाल उठे।
कांग्रेस अधिवेशन के दौरान सोनिया गांधी ने अपने रिटायरमेंट के संकेत दिए।
मल्लिकार्जुन खड़गे समेत सभी नेताओ ने अपने भाषणों में राहुल की भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र कई बार किया।
कांग्रेस के अधिवेशन में यह साफ़ हो गया कि कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा का विस्तार करेगी।
आने वाले दिनों में राहुल गांधी पहले चरण के बाद बाकी बचे राज्यों पदयात्रा कर सकते हैं।
राज्यों के आगामी विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में अडानी का मुद्दा अहम होगा।
कांग्रेस अपने चुनावी अभियान के दौरान अडानी के कथित घोटाले के लिए पीएम मोदी को घेरेगी।
प्रियंका गांधी ने अपने भाषण के दौरान लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी विपक्षी दलों से एकजुट होने की अपील की।