भाटापारा विधानसभा में आयोजित हुई CM भूपेश की भेंट मुलाकात, 128 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण

CM Bhupesh: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कडार, भाटापारा में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में कहा कि क़रीब क़रीब सभी विधानसभा क्षेत्र में जनता से मुलाक़ात की।

bhent mulakat bhathapara

Bhent Mulakat: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 15 मई को प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत जिले के विकासखण्ड भाटापारा अंतर्गत ग्राम कड़ार पहुंचे। इस दौरान भाटापारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जिले के 128 करोड़ 54 लाख 34 हजार रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। जिसमें कुल 56 करोड़ 18 लाख़ 97 हजार रूपए के 174 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 72 करोड़ 35 लाख 37 हजार रूपए के 36 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

उन्होंने कडार, भाटापारा में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि भेंट-मुलाक़ात आख़िरी दौर में है, भाटापारा बहुत जागरूक क्षेत्र है। क़रीब क़रीब सभी विधानसभा क्षेत्र में जनता से मुलाक़ात की।सरकार बनी तो सबसे पहले किसानों का ऋण माफ किया, उनकी समस्या सुनी, उसका निराकरण किया। किसानों को 2500 रुपये प्रति क्विंटल दिए, इस साल का और कुल चार साल की चार किश्त भी किसानों को दिए हैं।बघेल ने कहा कि किसानों की मांग पर अब प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी करेंगे।

यह भी पढ़ें CM भूपेश बघेल ने कहा- चावल घोटाले के आरोप बेबुनियाद, भाजपा को बताया षड्यंत्रकारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+