सीएम भूपेश ने दी जैविक खाद उत्पाद महिलाओ को सौगात, प्रति किलो कम्पोस्ट विक्रय पर मिलेगा 10 पैसे का बोनस

छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने जैविक खाद बनाने वाली महिलाओ को विशेष सौगात दी है।

रायपुर, 20 जुलाई। छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने जैविक खाद बनाने वाली महिलाओ को विशेष सौगात दी है। सीएम भूपेश बघेल ने गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट और सुपर प्लस कम्पोस्ट का निर्माण कर छत्तीसगढ़ में जैविक खेती को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली महिला स्व-सहायता समूहों की बहनों को एक बड़ा तोहफा दिया है।

xchn

महिला स्व-सहायता समूहों की तरफ से उत्पादित कम्पोस्ट में से 7 जुलाई 2022 तक बिक चुकी कम्पोस्ट के बदले में प्रति किलो एक रूपए और सहकारी समितियों को 10 पैसे के मान से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। बोनस वितरण के के बारे में कृषि विकास एवं किसान कल्याण और जैव प्रौद्योगिकी विभाग मंत्रालय की तरफ से 19 जुलाई को आदेश जारी किया गया है ।

गौरतलब है कि सीएम भूपेश बघेल ने गौठानों से जुड़कर जैविक खाद तैयार कर रही महिला स्व-सहायता समूहों को 7 जुलाई 2022 तक बिक चुकी खाद के एवज में बोनस दिए जाने की मंशा जताई थी। इस संबंध में सीएम भूपेश की अध्यक्षता में 7 जुलाई 2022 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए फैसले के परिपालन में कृषि विभाग मंत्रालय की तरफ से विविधत आदेश जारी किया गया है। इस आदेश के तहत महिला समूहों की ओर से उत्पादित कम्पोस्ट में से 7 जुलाई 2022 तक बेचे जा चुके लगभग 17.64 लाख क्विंटल की मात्रा के एवज में महिला समूहों को 17 करोड़ 64 लाख तथा प्राथमिक सहकारी समितियों को 01 करोड़ 76 लाख रूपए की राशि प्रोत्साहन के तौर पर दी जाएगी। प्रोत्साहन की यह राशि छत्तीसगढ़ शासन की ओर से गोधन न्याय योजना के बजट प्रावधान से किया जाएगा। गोधन न्याय योजना के लिए साल 2022-23 के बजट में 175 करोड़ रूपए का प्रावधान है।

दरअसल गोधन न्याय योजना की शुरूआत 20 जुलाई 2020 को हरेली पर्व पर की गई थी। इस योजना के माध्यम से पशुपालक ग्रामीणों से 2 रूपए किलो में गोबर की खरीदी गौठानों में की जा रही है। सरकार की तरफ से बताया गया है कि राज्य में 76 लाख क्विंटल से अधिक की गोबर खरीदी की जा चुकी है।
यह भी पढ़ें दबोचा गया पाकिस्तानी आतंकवादियों का मददगार, टेरर फंडिंग मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+