CM Bhupesh ने समाज प्रमुखों से लिया फीडबैक, समाजों को 10 प्रतिशत मूल्य पर आवंटित की जाएगी भूमि
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम जनचौपाल की समाप्ति के बाद डोंगरगढ़ में विभिन्न समाज एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मण्डल से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सभी समाज के प्रतिनिधियों से सामाजिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी लेने के साथ ही शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के संबंध में भी फीडबैक लिया। सीएम ने सभी समाजों की मांग पर उन्हें समाजिक भवन के लिए राशि भी स्वीकृत की। सीएम ने डोंगरगढ़ में ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना के लिए भी आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

समाजों को 10 प्रतिशत मूल्य पर दी जा रही भूमि
मुख्यमंत्री ने कहा कि भेंट-मुलाकात के दौरान सामाजिक भवन निर्माण की मांग प्रमुखता से लोग करते हैं। हमारी मंशा है कि छत्तीसगढ़ के सभी समाज और वर्ग के लोग सामाजिक रूप से मजबूत हों और सामाजिक गतिविधियों के आयोजन के लिए उनका स्वयं का सामुदायिक भवन हो, इसको ध्यान में रखते हुए सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए रियायती दर पर भूमि उपलब्ध कराने का प्रावधान हमने किया है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए भूमि का चिन्हांकन कर यदि समाज के लोग आवेदन देते हैं तो, उन्हें शासकीय भूमि मात्र 10 प्रतिशत मूल्य पर उपलब्ध कराई जा रही है।

इन समाजों के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात
मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात के दौरान क्षेत्र के मरार पटेल समाज, सर्व सेन समाज, महाराष्ट्रीयन तेली समाज, अखिल भारतीय राजपूत समाज, सतनामी समाज, छत्तीसगढ़िया राजपूत समाज, खटिक समाज, गौण ब्राम्हाण समाज, बंगाल समाज सहित अन्य समाज के प्रतिनिधि मण्डल द्वारा सामाजिक भवन के निर्माण के लिए राशि की मांग करने पर उन्हें भूमि का चयन कर उसे नियमानुसार आबंटित कराने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भवन निर्माण के लिए राशि की स्वीकृति दी जाएगी।

समाजिक भवनो के निर्माण के लिए स्वीकृत की राशि
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कच्छ गुर्जर गुजराती क्षत्रिय समाज के सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रूपए, सरयूपारीण ब्राम्हण समाज के सामुदायिक भवन में कमरा निर्माण के लिए 15 लाख, पवार क्षत्रिय समाज को सामाजिक हॉल के निर्माण के लिए 10 लाख तथा मुस्लिम समाज के भवन के लिए 20 लाख स्वीकृत दी। उन्होंने खटिक समाज द्वारा सामाजिक भवन के लिए चिन्हित भूमि समाज को आबंटित करने के निर्देश कलेक्टर को दिए। इस मौके श्वेताम्बर समाज, कैथोलिक चर्च डोंगरगढ़, समाज के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

मरार समाज ने शाकम्भरी जयंती पर अवकाश के लिए दिया धन्यवाद
सीएम ने कोसरिया मरार पटेल समाज के भवन के निर्माण के लिए 12 लाख की राशि स्वीकृत की, कोसरिया पटेल समाज के प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सामाजिक सरोकार के कार्याें के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कोसरिया पटेल समाज के प्रतिनिधि मण्डल ने शाकम्भरी जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया।

सीएम ने डोंगरगड़ क्षेत्र को दी विकास कार्यों की सौगात
ग्राम बेलगांव में निस्तारी तालाब का सौंदर्यीकरण और नाली निर्माण किया जायेगा। देवकट्टा जलाशय की नहरो का सीसी लाइनिंग का कार्य करवाया जायेगा। कुकरापाट जलाशय का निर्माण कराया जायेगा। मुढ़ीपार में पुलिस चौकी की स्थापना की जायेगी। टोला गांव में सहकारी बैंक की शाखा खोली जायेगी। हाई स्कूल गाड़ाघाट एवं घोटिया के हाईस्कूल का हायर सेकेंडरी में उन्नयन करेंगे। हायर सेकेंडरी स्कूल टोला गांव जो हाई स्कूल भवन में संचालित है, उसके लिये दो अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कराया जायेगा। ठेलकाडीह के हायर सेकेंडरी स्कूल में भी दो अतिरिक्त कमरे बनवायेंगे।
यह भी पढ़ें,,,RSS Chief Mohan Bhagwat के बयान पर CM भूपेश ने किया पलटवार, कहा, डॉ.रमन से पूछे 15 साल में कितने चर्च बने












Click it and Unblock the Notifications