छत्तीसगढ़ सीएम बघेल की पीएम मोदी को चिट्ठी, टीकाकरण के अगले चरण को लेकर मांगी ये अहम जानकारी
छत्तीसगढ़ सीएम ने पीएम मोदी से मांगी वैक्सीन पर ये जानकारियां
रायपुर, 22 अप्रैल: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 1 मई से शुरू हो रहे कोरोना टीकाकरण के तीसरे चरण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इस पत्र में बघेल ने प्रधानमंत्री से कई अहम जानकारियां वैक्सीन और इस चरण को लेकर मांगी हैं ताकि टीका दिए जाने का काम शुरू होने के बाद आसानी रहे। साथ ही उन्होंने कहा कि 1 मई से शुरू हो रहे टीकाकरण अभियान में 18 साल से अधिक आयु वाले प्रदेश के लोगों को उनकी सरकार वैक्सीन मुफ्त लगाएगी।

Recommended Video
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखी चिट्ठी में कहा है कि एक मई से 18 साल से अधिक आयु वाले सभी नागरिकों के लिए वैक्सीनेशन कार्यक्रम चलाया जाएगा। इतने बड़े स्तर पर टीकाकरण के लिए एक बड़ी योजना बनानी होगी। इसके लिए अब समय भी सिर्फ नौ दिन का ही बचा है। ऐसे में भारत सरकार से कुछ जरूरी जानकारी दिए जाने की गुजारिश है। ताकि उसी हिसाब से राज्य सरकार अपना बजट बना ले और तैयारी भी कर ले।
बघेल ने पूछे ये सवाल
छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार से जो जानकारियां मांगी हैं। उनमें, पहली- भारत सरकार की ओर से राज्य को हर महीने दी जाने वाली वैक्सीन की संख्या। दूसरी- सीरम इन्स्टीट्यूट और भारत बायोटेक की ओर से राज्य को उपलब्ध कराई जाने वाली वैक्सीन की अनुमानित संख्या। तीसरा- सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक की ओर से राज्य को दी जाने वाली वैक्सीन की दरों की जानकारी।
इसके साथ ही चिट्ठी में ये भी कहा गया है कि हम उम्मीद करते हैं कि केंद्र और राज्य से वैक्सीन की दरें एक समान ही ली जाएंगी। केंद्र और राज्य दोनों के पास ही नागरिकों के टैक्स का पैसा है, ऐसे में अलग-अलग दरें होना ठीक नहीं है। साथ ही कहा गया है कि कोवैक्सीन को देश में ही भारत बायोटेक ने तैयार किया है। ऐसे में इसे कम दरों पर मुहैया कराया जाए।












Click it and Unblock the Notifications