CM भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को श्रावण मास की दी शुभकामनाएं
CM BHUPESH BAGHEL SAWAN: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भगवान शिव की आराधना के पवित्र श्रावण मास के 04 जुलाई से शुभारंभ पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
सीएम भूपेश बघेल ने इस अवसर पर उन्होंनेे छत्तीसगढ़ वासियो की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। बघेल ने कहा है कि सावन मास के प्रारंभ के साथ ही शिव जी की विशेष आराधना शुरू हो जाती है।

श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव से सावन सोमवार को शिवजी का व्रत रखते हैं। इस दौरान शिवालयों में भक्तों की भीड़ होती है, कांवर निकलते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान शिव जी की कृपा सदा सभी पर बनी रहे।
यह भी पढ़ें CG News: एएनपीआर ई-डिटेक्शन सिस्टम शुरू करने की तैयारी पूर्ण, कटेगा ऑटोमैटिक चालान












Click it and Unblock the Notifications