CM भूपेश बघेल देंगे रायपुर शहर को बड़ा तोहफा, शुरू होंगे 1004 करोड़ रूपए के विकासकार्य
CM BHUPESH BAGHEL: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार 27 सितंबर को रायपुर शहर को 1003.88 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे। सीएम भूपेश बघेल 5 बड़े विकास कार्यों के लिए तात्यापारा के नवीन मार्केट में भूमिपूजन करेंगे। इन कार्यों में जी.ई. रोड के शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य है, जिसकी लंबाई 510 मीटर तथा निर्माण लागत राशि 134.66 करोड़ रूपए है। इस सड़क के चौड़ीकरण से रायपुर के लोगों को हैवी ट्रेफिक से भी निजात मिलेगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर शहर के रिंग रोड क्रमांक 1 एवं तेलीबांधा चौक से अग्रसेन धाम चौक लाभांडी तक 6 लेन फ्लाई ओव्हरब्रिज निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे, जिसकी निर्माण लागत राशि 473.13 करोड़ रूपए है। रायपुर शहर में महादेवघाट और चंदनीडीह में खारुन रिवर फ्रंट के निर्माण, विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य जिसकी लंबाई 1.55 कि.मी. है और निर्माण लागत राशि 197.36 करोड़ रूपए है।
रायपुर शहर के एक्सप्रेस वे (टेमरी) से माना व्ही.आई.पी. मार्ग पर ऐलिवेटेड कॉरिडोर सहित एयरपोर्ट को जोड़ने वाले मार्ग का 6-लेन में निर्माण कार्य, जिसकी निर्माण लागत राशि 156.27 करोड़ रूपए है। सीएम भूपेश बघेल रायपुर शहर के रिंग रोड क्रमांक .1 पर उद्योग भवन महावीर नगर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर फ्लाई ओव्हर का निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन करेंगे, जिसकी निर्माण लागत 42.42 करोड़ रूपए है।












Click it and Unblock the Notifications