सीएम भूपेश बघेल ने कसा बीजेपी पर तंज, कहा- विपक्ष में रहना चाहते हैं,इसलिए सवाल पूछ रहे हैं

CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का चुनावी अभियान जारी है। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार कांग्रेस प्रत्याशियों की नामांकन रैली में हिस्सा ले रहे हैं। सोमवार शाम को सक्ति में आयोजित कांग्रेस की चुनावी रैली से हिस्सा लेकर वापस रायपुर लौट आये। रायपुर में भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि आज हमने सरकार आने पर फिर से हम किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा कर दी है। हम चार गारंटी हम दे चुके हैं ,इससे किसानों में उत्साह है।

BHUPESH

सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि हमें पिछले समय कर्ज माफ़ी की थी, फिर उसी तर्ज पर करेंगे, शंका क्यों हो रही है? उन्होंने आगे कहा कि मतलब भाजपा के लोग कुछ करेंगे नहीं, वह सवाल इसलिए कर रहे, क्योंकि विपक्ष में रहना चाहते हैं।

बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हमने किसानों का कर्जा माफ किया था, उसका असर छत्तीसगढ़ के व्यापार में देखने मिला था। किसान जितना मजबूत होगा अर्थव्यवस्था उतनी मजबूत होगी। छत्तीसगढ़ में मंदी का असर नहीं रहा,क्योंकि जो पैसा किसानों के खाते में गया,वही बाज़ार में गया।

यह भी पढ़ें कांग्रेस फिर करेगी छत्तीसगढ़ में किसानों की कर्ज माफ़ी, भूपेश बघेल ने की घोषणा, क्या बोले किसान जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+