CHHATTISGARH: संसद के विशेष सत्र पर बोले CM भूपेश बघेल, BJP वालों के पास कोई मुद्दा नहीं है
BHUPESH BAGHEL: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को बीजापुर दौरे पर रवाना होने से पहले हेलीपैड में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि आज बीजापुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने जा रहा हूं। इस दौरान उन्होंने आल इंडिया कांग्रेस कमेटी की बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे की नाराज़गी पर कहा कि यह बात मुझे भी मीडिया के माध्यम से पता चली है।

3 राज्यों के विधानसभा चुनाव से पूर्व संसद के विशेष सत्र शुरू होने पर सीएम बघेल ने कहा कि सत्ता पक्ष के पास एजेंडा में ऐसा कुछ है ही नहीं, उन्होंने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन और पता नहीं क्या-क्या कहा गया, लेकिन उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र चलाई जा रही भाजपा की परिवर्तन यात्रा में यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के शामिल होने पर उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार दौरा चल रहा है, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।
यह भी पढ़ें CG: मलकीत हत्याकांड पर CM भूपेश का बयान, भाजपा घटना को दे रही है सांप्रदायिक रंग












Click it and Unblock the Notifications