CM भूपेश बघेल ने लौटाई चिटफंड निवेशकों की राशि,कोरिया और बेमेतरा के 122 निवेशक हुए लाभांवित
CHITFUND CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ सरकार के चिटफंड कंपनियों धोखाधड़ी के शिकार हुए लोगों के जीवन में दोबारा खुशियां भरने का प्रयास कर रही है। राज्य के सीएम भूपेश बघेल ने मंगलवार को चिटफंड कंपनी में निवेश करने वाले कोरिया और बेमेतरा जिले के 122 पीड़ित निवेशकों को 38 लाख 40 हजार 684 रूपए की राशि लौटाई।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर अपने निवास कार्यालय से वर्चुअली कार्यक्रम के माध्यम से चिटफंड पीड़ितों को राशि का अंतरण किया। इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव समेत सभी मंत्री मौजूद रहे। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस सरकार लगातार चिटफंड कंपनियों के निवेशकों की राशि लौटाने का काम कर रही है, छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जहां चिटफंड निवेशकों के पैसे लौटाए गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारी सरकार बनते ही चिटफंड निवेशकों का पैसा लौटाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता थी।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार द्वारा अब तक कुल 69 हजार 503 निवेशकों को 38 करोड़ 08 लाख 67 हजार रूपए वापस लौटाए जा चुके हैं। इसी श्रृंखला में आज बेमेतरा जिले के 108 निवेशकों को 34 लाख 63 हजार 684 रूपए, कोरिया जिले के 14 निवेशकों को 03 लाख 77 हजार रूपए ऑनलाईन खाते में ट्रांसफर किए गए हैं।
यह भी पढ़ें नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने का संकल्प, CM भूपेश बघेल ने दूरस्थ अंचलों को दी बड़ी सौगात












Click it and Unblock the Notifications