CM भूपेश बघेल ने बालगंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
BALGANGADHAR TILAK: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं समाज सुधारक बालगंगाधर तिलक की एक अगस्त को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि तिलक जी ने अपने प्रेरणादायक उद्घोष 'स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है "के माध्यम से सबसे पहले पूर्ण स्वराज की मांग उठाई।
इससे आम जनता में देश की स्वतंत्रता के लिए जागरूकता का संचार हुआ। जनता को देश प्रेम एवं अन्याय के विरूद्ध संगठित करने के लिए उन्होंने सार्वजनिक गणेश उत्सव और शिवाजी उत्सव की शुरूआत की। देश के स्वतंत्रता आंदोलन में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।
यह भी पढ़ें CG NEWS: दीपक कुमार तिवारी बने बिलासपुर हाईकोर्ट के जज, चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने दिलायी शपथ












Click it and Unblock the Notifications