जशपुर के आस्ता गांव में सीएम भूपेश बघेल ने 8 बड़ी घोषणाएं, आम जनता को मिलेगा सीधा फायदा
रायपुर, जून 26। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को जशपुर विधानसभा क्षेत्र के आस्ता गांव में पहुंचे। यहां सीएम ने एक कार्यक्रम के जरिए जनता को संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने यहां पर 8 बड़ी घोषणाओं का ऐलान किया। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत यहां पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम में की यह घोषणाएं
1. आस्ता के मेन रोड से आस्ता जाने वाले मार्ग में सूर्य नाले में पुलिया का निर्माण किया जायेगा।
2. ग्राम खरसोता, विकासखंड मनोरा में मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जायेगा।
3. ग्राम सोनक्यारी में नये विद्युत सब स्टेशन की स्थापना की जायेगी।
4. ग्राम बाला छापर में भी नये विद्युत सब स्टेशन की स्थापना की जायेगी।
5. जशपुर जिला चिकित्सालय में सी.टी. स्कैन की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी।
6. विकासखंड मनोरा के ग्राम पंचायत कदराई के ग्राम पकरीटोली, ग्राम पंचातय बिजोरा के ग्राम किटकीटोली, ग्राम पंचायत करदना के ग्राम धवरपाट 01 और 02 तथा ग्राम पंचायत खम्हली के ग्राम खम्हली के बिजली विहीन टोलों तक बिजली पहुंचाई जायेगी।
7. विकासखंड जशपुर के जूरतेला और लुईकेना के बिजली विहीन मजरा टोले तक बिजली पहुंचाई जायेगी।
8.पहुँचाई हाकी एस्ट्रोटर्फ़ में फ्लड लाइट व्यवस्था की जाएगी।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज जशपुर विधानसभा में दूसरा दिन है। शनिवार को सीएम ने कुनकरी इलाके में मुस्लिम समाज के लिए कई घोषणाएं की थी। सीएम ने कुनकरी में रौतिया समाज के लिए समाजिक भवन के लिए 20 लाख रुपए देने की घोषणा की थी। इसके अलावा भूपेश बघेल ने मुस्लिम समाज के लिए कम्युनिटी हॉल के लिए 20 लाख और शिया समाज को 15 लाख रुपए देने की घोषणा की थी।












Click it and Unblock the Notifications