CM भूपेश बघेल ने दिया शहीद जवानों की अर्थी को कंधा, शहीदों के परिजनों को बंधाया ढांढस

Chhattisgarh Naxal: दंतेवाड़ा के अरनपुर में बुधवार को हुए नक्सली हमले में 10 जवान और 1 वाहन चालक शहीद हो गए थे।

bhupesh

CM Bhupesh Baghel: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दंतेवाड़ा के अरनपुर नक्सली हमले में शहीद जवानों के परिवारों से पुलिस लाइन में शहीद जवानों के परिजनों से मुलाकात करके अपनी संवदेनाएं प्रकट कीं। बघेल ने परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। जवानों को श्रद्धांजलि देने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, दंतेवाड़ा विधायक, देवती कर्मा समेत दंतेवाड़ा कलेक्टर, आईजी, एसपी से लेकर कई पदाधिकारी पहुंचे ।

इससे पहले सीएम भूपेश बघेल और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू सहित उपस्थित सांसद, विधायक, पूर्व विधायक तथा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी शहीद जवानों की अर्थी को कंधा दिया। शहीद जवानों के पार्थिव शरीरों को उनके गृह ग्राम के लिए रवाना किया जा रहा है।

वहीं दूसरी ओर पुलिस की तरफ से हमले का वीडियो जारी किया गया है। इसमें जवानों की गाड़ी को ब्लास्ट से उड़ते और नक्सलियों के गतिविधियों को दिखाया गया है। गौरतलब है कि दंतेवाड़ा के अरनपुर में बुधवार को हुए नक्सली हमले में 10 जवान और 1 वाहन चालक शहीद हो गए थे। इस हमले का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। नक्सली हमले में शहीद होने वालों में प्रधान आरक्षक जोगा सोढ़ी, मुन्ना राम कड़ती, संतोष तामो, नव आरक्षक दुल्गो मण्डावी, लखमू मरकाम, नव आरक्षक जोगा कवासी, नव आरक्षक हरिराम मण्डावी, गोपनीय सैनिक राजू राम करटम, जयराम पोड़ियाम जगदीश कवासी और गाड़ी के ड्राइवर धनीराम यादव शामिल हैं। lसभी शहीद जवानों के शव को पुलिस लाइन लाया गया है। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पुलिस लाइन कराली पहुंचकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

यह भी पढ़ें शहीदों को श्रद्धांजली देने के बाद बोले CM भूपेश, घिर चुका है नक्सल कमांडर हिड़मा, छुपने की जगह नहीं बची

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+