CM भूपेश बघेल ने प्रकाश सिंह बदल के निधन पर जताया शोक
Panjab Chhattisgarh: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल मंगलवार को 95 साल की उम्र में निधन हो गया था,वह पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे।

Prakash Singh Badal: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री श्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने प्रकाश सिंह बादल के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
गौरतलब है कि मंगलवार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का 95 साल की उम्र में निधन हो गया था। बादल ने मोहाली के एक निजी अस्पताल में आखरी सांस ली थी। बादल पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। प्रकाश सिंह बादल 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। प्रकाश सिंह बादल के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी से लेकर सभी राज्यों के मुख्यमंत्री तक ने शोक व्यक्त किया। केंद्र सरकार पहले ही पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री के सम्मान में 26 और 27 अप्रैल को सम्पूर्ण रे भारत में दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा कर चुकी है।
यह भी पढ़ें CG News: दंतेवाड़ा में नक्सल हमला, 11 जवान शहीद, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जताया शोक












Click it and Unblock the Notifications