Balasore Train Accident पर सीएम भूपेश बघेल ने जताया दुख, नवीन पटनायक से दूरभाष पर की चर्चा
CM Bhupesh CM Navin: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से दूरभाष पर चर्चा की है।

Odisha Train Accident: बालासोर ट्रेन हादसे पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने जताया दुख जताया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट किया कि ओडिशा के बालासोर जिले में बहानागा रेलवे स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार दुखद है। दुर्घटना में दिवंगत जनों की आत्मा को ईश्वर शांति दे। घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ। ईश्वर सबके परिजनों को हिम्मत दे।
वही सीएम भूपेश बघेल ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से दूरभाष पर चर्चा की है। छत्तीसगढ़ सरकार के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सीएम भूपेश बघेल ने शनिवार सुबह ही ओडिशा के बालासोर जिले में हुए ट्रेन हादसे पर ओड़िसा के सीएम नवीन पटनायक से फोनपर बात करते हुए कहा कि दुर्घटना पर दुःख जताया और कहा कि छत्तीसगढ़ की ओर से ओडिशा को हर संभव मदद की जायेगी।
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोग हताहतों के परिजनों के दुख में साथ खड़े हैं, घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।
यह भी पढ़ें CG News: सूरजपुर ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, मोतियाबिंद के ऑपरेशन में पाया दूसरा नंबर












Click it and Unblock the Notifications