CM भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की दी बधाई
CM Bhupesh Baghel: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।
योग दिवस की पूर्व संध्या पर आज यहां जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि योग मूल रूप से शरीर, मन और आत्मा को शुद्ध करने की एक प्रक्रिया है। इससे शारीरिक शक्ति के साथ हमें सकारात्मकता और आंतरिक भावनात्मक मजबूती भी मिलती है।

बघेल ने सभी नागरिकों से योग को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा है कि कहा है कि शारीरिक ऊर्जा, स्वास्थ्य और प्रतिरोधक क्षमता के विकास पर योग का काफी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है। इसे नियमित रूप से अपनी दिनचर्या में शामिल करें। 'हर घर आंगन योग' के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं। योग से जीवन में सकारात्मकता आएगी। तन और मन दोनो स्वस्थ्य रखकर हम 'गढ़बो नवा छत्तीसगढ़' के साथ 'गढ़बो स्वस्थ्य छत्तीसगढ़' के सपने को तेजी से साकार कर सकते हैं। स्वस्थ्य रहें और लोगों को स्वस्थ जीवन शैली के लिए प्रेरित करें।
यह भी पढ़ें CM भूपेश बघेल गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 12 करोड़ 72 लाख रूपए का करेंगे भुगतान












Click it and Unblock the Notifications