सीएम भूपेश बघेल ने किया टीएस सिंहदेव का इस्तीफा मंजूर, अब रविंद्र चौबे संभालेंगे पंचायत विभाग
छत्तीसगढ़ में बीते दो दिनों से मचे सियासी बवाल के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव का पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से इस्तीफा मंजूर कर लिया है।सी
रायपुर, 20 जुलाई। छत्तीसगढ़ में बीते दो दिनों से मचे सियासी बवाल के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव का पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से इस्तीफा मंजूर कर लिया है।सीएम के इस फैसले के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने परिवर्तन की अधिसूचना भी जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार अब टी एस सिंहदेव के पास स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, जीएसटी और 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग संभालेंगे। वहीं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का प्रभार अब कृषि मंत्री रविंद्र चौबे के पास होगा।

यह भी पढ़ें हंगामे के साथ शुरू हुआ छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र, सदन में उठा सिंहदेव के इस्तीफे का मुद्दा
छत्तीसगढ़ के राजपत्र में सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रियों के विभागों में फेरबदल की अधिसूचना भी प्रकाशित की है। जिसके अनुसार रविंद्र चौबे के कृषि, पशुधन विकास, मछली पालन, जल संसाधन और संसदीय कार्य विभाग के अलावा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। सीएम भूपेश के इस कदम के साथ ही सिंहदेव के इस्तीफे को लेकर उठा विवाद अब समाप्त हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications