सीएम बघेल ने बेटी और बहू की दिवाली पर रंगोली बनाते हुए फोटो की शेयर, दी शुभकामनाएं

छत्‍तीसगढ़ विधानसभा 2023 पहले चरण के चुनाव हो चुके हैं और दूसरे चरण के लिए मतदान 17 नवंबर को होंगे। छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस पार्टी की सत्‍ता में वापसी के लिए धुंआधार प्रचार कर रहे हैं। इस चुनावी समर में सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाले सीएम बघेल ने एक्‍स पर दीपावली पर अपनी बेटी और बहू की रंगोली बताने हुए फाेटो शेयर की है। इसके साथ ही पीएम बघेल ने एक प्‍यारी सी पोस्‍ट भी लिखते हुए दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं।

CM Baghel shared photo

अपनी बेटी और बहू की रंगोली शेयर करते हुए हिंदी में पोस्‍ट लिखी है, जिसमें उन्‍होंने लिखा

आज भिलाई निवास में बेटी और बहु ने धान से बहुत ही प्यारी रंगोली बनाई। हमारे छत्तीसगढ़ में धान और दिवाली का विशेष संबंध होता है, प्रथम दिवस चिरई चुगनी लगाकर इसकी शुरुआत होती। इस समय धान की भी कटाई होती है, जिसे बेचकर किसान, मजदूर और गरीब दिवाली मनाते हैं। नई-नई वस्तुएं खरीदते हैं। आप सभी प्रदेशवासियों को ख़ुशी, रोशनी और उत्साह के पावन पर्व दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।

इससे पहले सीएम भूपेश बघेल ने एक्स पर प्रदेशवासियों को दिवाली की बधाई दी जि‍समें उन्‍होंने लिखा

जिस प्रकार आज ही के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर का विनाश किया था, वैसे ही आप सभी के जीवन से चिंता और दु:खों का नाश हो। आप सभी को सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और संपन्नता प्राप्त हो, यही कामना करता हूं। आप सभी को नरक चतुर्दशी और छोटी दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+