CG News: अरविंद केजरीवाल का हमला, 'एक तरफ हमारे जवान शहीद हो रहे थे और दूसरी तरफ बीजेपी वाले जश्न मना रहे थे'

Chhattisgarh News: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सभा कर रहे हैं। लालबाग ग्राउंड में उनकी सभा हो रही है। केजरीवाल ने कहा कि जब जम्मू-कश्मीर में एनकाउंटर हुआ और हमारे जवान शहीद हुए तब भाजपा वाले हेडक्वार्टर में जश्न मनाया जा रहा था।

अरविंद केजरीवाल बोले हमारे जवान हमारे आर्मी अफसर शहीद हो गए। लेकिन अब तक भारतीय जनता पार्टी के कोई बड़ा नेता उस पर कुछ नहीं कहा। छोटी-छोटी बातों पर वे ट्वीट करने वाले लेकिन शहादत के लिए उन्होंने कोई दुख व्यक्त नहीं किया। हम अपने भारत से प्यार करते हैं।

CM Arvind Kejriwal

विपक्ष के गठबंधन ने अपना नाम इंडिया रखा तो भाजपा वालों ने देश का नाम बदलने का सोच लिया। हिम्मत है तो इंडिया का नाम बदल के दिखाओ। ये हिंदुस्तान हमारा है किसी के पिताजी का नहीं है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सारे उद्योपतियों की गंदी नजर जल जंगल और जमीन पर रहती है। किसी सरकार ने पेसा कानून पारित नहीं किया। हमारी नीयत साफ है। सरकार बनने के एक माह के अंदर पेसा कानून लागू करेंगे। पूरे अधिकार ग्राम पंचायत को दिए जाएंगे।

अरविंद केजरीवाल ने दी 10 गारंटी

1- दिल्ली की तरह हर गांव और वार्ड में मोहल्ला क्लीनिक खोला जाएगा। छत्तीसगढ़ के सभी मौजूदा शासकीय अस्पताल को शानदार बनाया जाएगा और नए शासकीय अस्पताल खोले जाएंगे। दिल्ली की तरह सभी दवाइयां फ्री दी जाएंगी। टेस्ट और ऑपरेशन मुफ्त किए जाएंगे। सभी सड़क दुर्घटना प्रभावित लोगों का राज्य में फ्री इलाज किया जाएगा।

2- दिल्ली और पंजाब की तरह छत्तीसगढ़ में भी हर महीने हर घर को 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। छत्तीसगढ़ में सभी गांव और शहरों में बिना कट लगे 24 घंटे बिजली दी जाएगी। छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर सारे पुराने बकाया घरेलू बिजली बिल माफ किए जाएंगे।

3- हर बेरोजगार को रोजगार मुहैया करवाया जाएगा। जब तक नौकरी नहीं मिलेगी तब तक हर बेरोजगार को 3000 महीना बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। लगभग 10 लाख बेरोजगारों को शासकीय नौकरी में भर्ती किया जाएगा। पंजाब में 36 हजार शासकीय नौकरी निकाली गई है।

4- छत्तीसगढ़ में भी भ्रष्टाचार को पूरी तरह खत्म किया जाएगा। किसी भी सरकारी दफ्तर में काम कराने के लिए आपको दफ्तर में नहीं जाना पड़ेगा। दिल्ली की तरह एक फोन नंबर जारी करेंगे, आप उस फोन पर कॉल करके अपना काम बताएंगे। सरकारी कर्मचारी घर पहुंचकर आपका काम करके जाएगा।

5- 18 वर्ष से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए स्त्री सम्मान राशि दी जाएगी।

6- पुलिस के जवान अगर सेवा के दौरान शहीद होते हैं तो उनके परिवार को एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी। पंजाब और दिल्ली के सीएम खुद उनके घर जाकर देकर आते हैं।

7- सभी विभागों के संविदा, प्लेसमेंट, ठेका और अनियमित कर्मचारियों को नियमित करेंगे। संविदा और ठेका प्रथा बंद करेंगे।

8- दिल्ली की तरह छत्तीसगढ़ के सभी बुजुर्गों को उनके पसंद के किसी भी पवित्र तीर्थ स्थल पर यात्रा फ्री करवाई जाएगी। वहां आना-जाना, रहना, खाना सब फ्री होगा।

9- आदिवासियों के लिए सबसे बड़ी गारंटी दे रहा हूं, हमारी नीयत साफ है, सरकार बनने के एक महीने में पेसा कानून लागू करेंगे। जल, जंगल जमीन का पूरा अधिकार ग्राम सभा को दिया जाएगा।

10- छत्तीसगढ़ के हर बच्चे को अच्छी और फ्री शिक्षा दी जाएगी। दिल्ली की तरह सभी सरकारी स्कूलों को शानदार बनाया जाएगा। दिल्ली की तरह छत्तीसगढ़ में भी निजी विद्यालयों में फीस को नहीं बढ़ने दिया जाएगा। सभी कच्चे शिक्षकों को पक्का किया जाएगा। शिक्षकों के सभी खाली पद भरे जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+