खेल-खेल में बच्चे ने निगल लिया सीताफल का बीज, इलाज के दौरान तोड़ा दम
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबीकापुर में सीताफल का बीज गले में अटकने से एक डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई। परिजन बच्चे के गले में फंसे बीज को बाहर निकालने की लगातार कोशिश करते रहे, लेकिन विफल रहे। इसके बाद आनन-फानन में बच्चे को श्रीनगर के स्वास्थ्य केंद्र ले गए फिर जिला अस्पताल सूरजपूर ले गए लेकिन गले से बीज नहीं निकला। वहां से रेफर करने के बाद बच्चे को अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

दरअसल, सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र के रामतीरथ गांव के रहने वाले संपत सिंह का डेढ़ वर्षीय पुत्र युवराज सिंह ने 24 अक्टूबर को घर की परछी में गिरा सीताफल का बीज उठाकर खा लिया। पास में खेल रहे जब दूसरा बच्चा संजय ने जब उसे बीज खाते हुए देखा तो वह इसकी जानकारी अपनी मां को दी। जब तक मां बच्चे के करीब पहुंचती। तब तक बच्चे ने बीज को निगल लिया और उसके गले में फंस गया।
बच्चे को छटपटाते देख मां कृष्णावती ने बीज निकालने का काफी कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे तत्काल सूरजपुर ले जाने को कहा गया। सूरजपुर जिला अस्पताल से रेफर करने पर शाम 7.30 बजे उसे अंबिकापुर के प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सलियों ने डीजल टैंकर उड़ाया, तीन लोगों की मौत












Click it and Unblock the Notifications