New RAW Chief रवि सिन्हा को लगाया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फोन, दी बधाई
New Raw Chief Ravi Sinha: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रॉ के नवनियुक्त चीफ रवि सिन्हा से मंगलवार को दूरभाष पर बातचीत कर उन्हें नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है।
भारत सरकार द्वारा उन्हें रॉ का नया चीफ नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि रवि सिन्हा छत्तीसगढ़ कैडर के सीनियर आईंपीएस ऑफिसर है और वर्तमान में केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर है।

ज्ञात हो कि इंडियन पुलिस सर्विस (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी रवि सिन्हा को भारत की खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) का नया चीफ बनाया गया है, वह सामंत कुमार गोयल का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 जून 2023 को समाप्त हो रहा है. रवि सिन्हा पड़ोसी देशों के मामलों के जानकार भी हैं।
छत्तीसगढ़ कैडर के 1988 बैच के IPS अफसर सिन्हा 2 दशक से अधिक समय से रॉ से जुड़े रहे हैं। वह फिलहाल रॉ में दूसरे नंबर के अफसर हैं। प्रमोशन से पूर्व उनके पास रॉ के ऑपरेशनल ब्रांच की कमान थी। सिन्हा अपने ऑपरेशनल और जासूसी गुणों के लिए जाने जाते हैं। उनके ही बैच के अधिकारी तपन डेका खुफिया ब्यूरो (IB) प्रमुख हैं।
यह भी पढ़ें CG News: बारिश में विलंब, चिंतित किसान, CM भूपेश बघेल ने दिलाया सहायता का भरोसा












Click it and Unblock the Notifications