भाई-बहनों को पहुंचाया जा रहा प्रदेश का पैसा, छत्तीसगढ़ में अमित शाह ने भूपेश सरकार पर बोला हमला

Chhattisgarh Assembly Election 2023: केंद्रीय गृह मंत्री भाजपा के स्टार प्रचारक अमित शाह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा के ग्राम रणवीरपुर में भाजपा की विजय संकल्प महारैली को चुनावी सभा को संबोधित किया। गृहमंत्री ने जय बूढ़ादेव कहकर अपना संबोधन शुरू किया।

गृहमंत्री ने कहा कि ये बाबा गुरू घासीदास की धरती है। ये शीतला माता की धरती है, ये श्रीराम के ननिहाल की धरती है। मैं इस धरती से श्रीराम को प्रणा करके अपनी बात शुरू करता हूं। अमित शाह ने अपने चुनावी भाषण में छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।

Pandariya Amit Shah

उन्होंने पंडरिया विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार भावना बोहरा, कवर्धा प्रत्याशी विजय शर्मा और साजा विधानसभा के प्रत्याशी ईश्वर साहू के पक्ष में उन्होंने लोगों से वोट करने की अपील की। गृह मंत्री अमित शाह को सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्कूल मैदान दशहरा ग्राउंड में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आप बीजेपी उम्मीदवार भावना बोहरा को अपने क्षेत्र का विकास करने का मौका दें। उन्होंने कहा कि आपका वोट पीएम नरेंद्र मोदी जी की विकास यात्रा से बाधा हटाएगा, प्रदेश का विकास करेगा, आदिवासियों का विकास करेगा और हर वर्ग का विकास करेगा।

भावना बोहरा ने जानकारी दी कि गृहमंत्री अमित शाह के प्रेरणादायी विचार एवं संबोधन से हम सभी कार्यकर्ताओं में एक नए जोश व उत्साह का संचार होगा। ज्ञात हो कि पंडरिया विधानसभा में 7 नवंबर को पहले चरण में मतदान होना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+