OPINION: छत्तीसगढ़िया ओलंपिक ने जगाया उत्साह, CM भूपेश बघेल ने जीता सबका दिल

CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की आम जनता के बीच लोकप्रियता यूं ही नहीं बढ़ी है। वह अपने ठेठ देसी अंदाज़ को हमेशा अपनाकर रखते हैं और लगातार छत्तीसगढ़ की संस्कृति और ग्रामीण मान्यताओं को सहेजने के कार्य मे लगे रहते हैं।

CG OLYMPICS 600
सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की परंपराओं को सहेजने के प्रयासों की श्रृंखला में पारंपरिक खेलों को भी पुनर्स्थापित किया है। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के माध्यम से आज प्रदेश की जनता के जीवन मे नई उमंग का संचार हुआ है। छत्तीसगढ़ में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए चल रही छत्तीसगढ़िया ओलंपिक प्रतियोगिता अब अंतिम दौर पर पहुंच चुकी है।

हर साल होने वाली इस प्रतियोगिता की शुरुआत इस बार 25 सितंबर से राज्य स्तरीय ओलंपिक के तौर पर शुरूआत हो रही है। 27 सितंबर तक चलने वाली इस 3 दिवसीय राज्य स्तरीय ओलंपिक प्रतियोगिता में संभाग स्तरीय प्रत्येक खेल के विजेता प्रतिभागी एवं दल अपने खेल जौहर का प्रदर्शन करेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल के मार्गदर्शन में चल रही छत्तीसगढ़िया ओलंपिक को इस वर्ष भी अभूतपूर्व लोकप्रियता मिल रही है।

युवाओं,महिलाओं का मानना है कि इस योजना ने गांव गांव में नई ऊर्जा का संचार किया है।वही लोकप्रिय लेखक चेतन भगत से लेकर कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी तक इस आयोजन की जमकर तारीफ कर चुकी हैं।

संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार राज्य स्तरीय छत्तीसढ़िया ओलंपिक प्रतियोगिता का आयोजन रायपुर के 4 खेल मैदानों में किया जा रहा है। सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियत बुढ़ापारा में फुगड़ी, बिल्लस, भंवरा, बांटी (कांचा), रस्सीकूद एवं कबड्डी का आयोजन हो रहा है।

इसी तरह संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण रायपुर परिसर के खुला मैदान में संखली, रस्साकसी, लंगड़ी, गिल्ली डंडा, पिट्ठुल एवं गेेड़ी दौड़ की प्रतियोगिता होगी। स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा में 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, रस्सी कूद एवं कुश्ती और नेताजी सुभाष स्टेडियम में खो-खो की प्रतियोगिताएं आयोजित किए जा रहे हैं। प्रत्येक खेल में आयुवार एवं वर्गवार टाइम सेड्यूल जारी किए गए हैं। प्रतियोगिता सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक चलेगी।

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में युवाओं के साथ ही बूढ़े, बच्चें एवं महिलाएं भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लंबी कूद, 100 मीटर दौड़ एवं कुश्ती के खेल में 18 से 40 वर्ष की आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित करने की घोषणा की है। यह प्रावधान इसी सत्र से लागू होगा।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: CM भूपेश बघेल ने 99 स्टॉफ नर्स की नियुक्ति पत्र और हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड का किया वितरण

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+