Vande Bharat Express में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की महक, आधुनिक ट्रेन में चीला, फरा का लुफ्त उठा रहे यात्री
वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत 11 दिसम्बर से छत्तीसगढ़ में हो चुकी है। यात्री बड़े उत्साह के साथ इस रेल सेवा का लाभ उठा रहे हैं। वहीं इस रेल में छत्तीसगढ़ी व्यंजन चीला, फरा को भी मीनु में शामिल किया गया है।

छत्तीसगढ़ में वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत हो चुकी है। देश की अत्याधुनिक रेल सेवा में यात्रियों के लिए सर्वसुविधायुक्त बनाया गया है। जो यात्रियों के सफर को यादगार बनाता है। 11 दिसम्बर से प्रदेश में शुरू हुए वंदे भारत में छत्तीसगढ़ के देशी व्यंजन और नाश्ते का लुफ्त भी यात्री उठा रहें हैं। ट्रेन में दिए पेंट्रीकार में चीला और फरा भी बनाया जा रहा है। यात्री भी इस नई सेवा से बेहद उत्साहित है।

कैटरिंग सेवाओं के लिए रखे ध्यान
रिजर्वेशन करने वाले यात्रियों के पास बुकिंग के समय ऑन-बोर्ड खानपान सेवाओं से बाहर निकलने का विकल्प होगा। यदि कोई यात्री जिसने पहले से खानपान सेवा का विकल्प नहीं चुना है। तो बाद में उन्हें तो उपरोक्त खानपान शुल्क के अलावा प्रति सेवा 50 रुपये की अतिरिक्त राशि ली जाएगी। इसमें चाय, कॉफी, पेय के ऑन-बोर्ड खरीद के लिए 50 रुपए प्रति सेवा शुल्क नहीं लिया जाएगा।

ट्रेन पहुंचने से 5 मिनट पहले तक ले सकते हैं टिकट
वंदे भारत एक्सप्रेस में टिकटों के आरक्षण ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान से 05 मिनट पहले तक की अनुमति है। यह ट्रेन सप्ताह में सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को चलती है। इसके साथ ही बुकिंग, कैंसिलेशन, रिफंड आदि के लिए नियम और शर्तें शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों के अनुसार ही है। सामान्य और तत्काल कोटा के अलावा कोई अन्य कोटा उपलब्ध नहीं है। इस ट्रेन में केवल आरक्षित यात्री ही यात्रा कर सकते है । इसमे किसी प्रकार का रियायती नहीं है तथा पूरा किराया वयस्क टिकट जारी किया जाएगा। इस ट्रेन में किसी भी वरिष्ठ नागरिक/दिव्यांग/पत्रकार को रियायती टिकट बुकिंग की अनुमति नहीं है।

वंदे भारत में यात्री ले रहे चीला फरा का स्वाद
वंदे भारत ट्रेन में छत्तीसगढ़ के खान पान का खास ध्यान रखते हुए, छत्तीसगढ़ की चीला, फरा, टमाटर की चटनी भी उपलब्ध कराई जा रही है। छत्तीसगढ़ी व्यंजन को यात्री इसे काफी पसंद कर रहें हैं। यात्रा के दौरान खाने में देशी नाश्ता के अलावा भोजन की व्यवस्था की गई है। वंदेभारत एक्सप्रेस के यात्रियों को डिमांड पर नाश्ते के साथ ही चाय, कॉफी, आमलेट, पोहा, बटाटा बड़ा, बटर चिकन तो वहीं एक्जीक्युटिव क्लास में पनीर पसंद, मटर पनीर, पनीर मसाला, चिकन कोल्हापुरी, सेंडविच और फल भी मेनू में शामिल है।

वंदे भारत एक्सप्रेस में उपलब्ध है यह सेवाएं
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर-नागपुर के बीच चल रही वंदेभारत एक्सप्रेस में एसी युक्त चेयरकार, एग्जीक्यूटिव क्लास, चेयरकार की सुविधा है। जिसे 180 डिग्री तक घुमाया जा सकता है। इसके आलवा, ट्रेन में सेल्फ प्रोपेल्ड इंजन, सेंसर दरवाजे, लगे हैं। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे, GPS सिस्टम, वाईफाई सेवा उपलब्ध है। इसके साथ ही सूचना के लिए एलईडी स्क्रीन, बायो वैक्यूम टॉयलेट, सामान रखने स्पेशल रैक, दिये गए हैं। ट्रेन 52 सेकंड में 100 किमी प्रतिघन्टे की स्पीड पर दौड़ती है।
यह भी पढ़ें,, Vande Bharat Express: पीएम मोदी ने मध्य भारत के दी सौगात, छत्तीसगढ़ के भाजपा सांसदों ने बांटी मिठाईयां












Click it and Unblock the Notifications