Vande Bharat Express: पीएम मोदी ने मध्य भारत के दी सौगात, छत्तीसगढ़ के भाजपा सांसदों ने बांटी मिठाईयां

छत्तीसगढ़ में वंदे भारत एक्सप्रेस को पीएम मोदी ने नागपुर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बिलासपुर से नागपुर तक चलने वाली इस वंदे भारत ट्रेन का स्वागत करने आज भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की भीड़ भी देखी गई।

CHHATTISGARH vande bharat

छत्तीसगढ़ में देश की सबसे आधुनिक ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत हो चुकी है। छत्तीसगढ़ के लिए यह एक यादगार पल था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के नागपुर रेलवे स्टेशन में नागपुर से बिलासपुर तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं छत्तीसगढ़ में प्रवेश करते ही राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर समेत सभी स्टेशनों में स्वागत किया गया। भारतीय जनता पार्टी के सांसद और विधायक भी ट्रेन का स्वागत करने स्टेशनों में मौजूद रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री और सांंसदों ने किया स्वागत

पूर्व मुख्यमंत्री और सांंसदों ने किया स्वागत

इस मौके पर राजनांदगांव रेलवे स्टेशन में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव सांसद संतोष पांडेय, दुर्ग रेलवे स्टेशन में राज्यसभा सांसद सरोज पांडे एवं दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, वैशाली नगर विधायक विद्यारतन भसीन समेंत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा रायपुर में सांसद सुनील सोनी, विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने ट्रेन का स्वागत किया। सभी ने इस ट्रेन की सौगात देने के लिए पीएम मोदी और रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया।

स्कूली बच्चों, लोक कलाकारों ने किया सफर

स्कूली बच्चों, लोक कलाकारों ने किया सफर

इस दौरान ढोल ताशे बजाकर नाचते गाते नजर आए। प्रदेश में अत्यधुनिक ट्रेन मिलने की खुशियां एक दूसरे को बधाई दी गई। जाहिर की गई। लोगों ने मिठाईयां बांटी और वंदे भारत ट्रेन में यात्रा की। छोटे स्कूली बच्चों से लेकर लोक कलाकारों ने पारम्परिक वेशभूषा में ट्रेन में सफर करते नजर आए। बिलासपुर में कथक, कुचीपुड़ी व भरतनाट्यम की प्रस्तुति के साथ यात्रियों का स्वागत किया गया। ट्रेन में पहले दिन रेलवे की सुरक्षा गार्ड मौजूद रहे। जगह-जगह स्टेशनों पर लो नहीं वंदे भारत ट्रेन के साथ सेल्फी लेते नजर आए। ट्रेन के बिलासपुर पहुंचने पर यात्रियों से फीड बैक भी लिया गया। इससे पहले देश की पांचवी वंदे भारत ट्रेन मुंबई अहमदाबाद को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था।

वंदे भारत में इन सुविधाओं का मिलेगा लाभ

वंदे भारत में इन सुविधाओं का मिलेगा लाभ

इस ट्रेन की खूबियों के अगर बात करें तो ट्रेन को पूरी तरह से वेस्टर्न लुक और सुविधाएं देने का प्रयास किया गया है। ट्रेन में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे, बायो वैक्यूम बेस्ट टॉयलेट, इमरजेंसी पुश बटन, वाईफाई, एलसीडी स्क्रीन, एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए आरामदायक चेयर, सेल्फ प्रोपेल्ड इंजन, लगेज रखने के लिए फ्लाइट की तरह स्पेशल रैक इसके अलावा पूरी तरह से ट्रेन एसी युक्त बनाया गया है। ट्रेन में जीपीएस सिस्टम लगाया गया है जिससे ट्रेन का एग्जैक्ट लोकेशन ट्रैक किया जा सकता है। ट्रेन में एयर होस्टेस की तरह यात्रियों को कैटरिंग सेवा देने के लिए फीमेल स्टाफ मौजूद रहा।

छत्तीसगढ़ी बोली नजर आया एलईडी डिस्प्ले

छत्तीसगढ़ी बोली नजर आया एलईडी डिस्प्ले

इस ट्रेन में खास तौर पर एलईडी स्क्रीन पर छत्तीसगढ़ी बोली में सूचना डिस्प्ले किया जा रहा था जिसमें लिखा था कि "ऐ गाड़ी ह नागपुर जंक्शन ले बिलासपुर जंक्शन जाही" इस ट्रेन में लगी सुविधाएं देख यात्री भी इसकी तारीफ करते नजर आए यात्रियों ने कहा कि यह ट्रेन किसी फ्लाइट की तरह है। बिना किसी आवाज के 180 डिग्री मूव करने वाले सीट में सफर का आनंद लिया जा सकता है। इस ट्रेन को रेल मंत्रालय ने पहले वंदे भारत से भी अपग्रेड किया है।

IRCTC ने टिकट दर किया निर्धारित, रिजर्वेशन की हुई शुरुआत

IRCTC ने टिकट दर किया निर्धारित, रिजर्वेशन की हुई शुरुआत

महाराष्ट्र के नागपुर से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन के लिए रेलवे ने 4 दिन पहले ही शेड्यूल जारी कर दिया था। इस ट्रेन का नंबर 20825/20826 है। IRCTC ने इसमें सफर करने वालों के लिए रिजवेशन और तत्काल टिकट दर भी निर्धारित कर दिए हैं। जो सामान्य ट्रेनों से चार गुना अधिक है। ट्रेन में चेयरकार का बिलासपुर से नागपुर का किराया 1070 रुपए, एग्जीक्यूटिव क्लास में 2045 रुपए है। इसी तरह वंदेभारत ट्रेन में बिलासपुर से रायपुर तक चेयरकार के लिए 470 और एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए 905 रुपए किराया तय किया गया है। यात्रियों को बिलासपुर से दुर्ग के लिए CC में 635 और EC में 1155 रुपये खर्च करने होंगे।

यह भी पढ़ें,, Vande Bharat Express में सफर करना है, तो जान लीजिए इसका किराया, नागपुर में पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+