छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव परिणाम का दूसरा चरण, जमकर हुआ मतदान, आज आएंगे परिणाम
Chhattisgarh Panchayat Election: छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के बाद मतगणना का काम देर रात तक चलता रहा। प्रदेश के 43 ब्लॉकों में चुनाव हुए थे। बीजेपी ने दावा किया है कि पार्टी ने इस चरण में 97 सीटों पर जीत हासिल की है। हालांकि, आधिकारिक नतीजे शुक्रवार को घोषित होंगे।
20 फरवरी को छत्तीसगढ़ के 43 ब्लॉकों में पंचायत चुनाव हुए थे, जिसमें वोटिंग के बाद मतगणना भी शुरू हो गई थी। रायपुर में खुद कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह मतगणना स्थल पर देर रात तक मौजूद रहे। चुनाव परिणाम धीरे-धीरे पंचायत स्तर पर आना शुरू हो गए थे, और ग्रामीण क्षेत्रों के लोग नतीजे जानने के लिए मतगणना स्थल पर डटे रहे।

भाजपा ने किया जीत का दावा
बीजेपी के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संयोजक सौरभ सिंह ने दावा किया कि दूसरे चरण के चुनाव में जिला पंचायत के 127 सीटों पर हुए मतदान में से पार्टी के 97 प्रत्याशी विजयी रहे हैं। इसके साथ ही, बीजेपी ने यह भी दावा किया कि पहले और दूसरे चरण के मतदान में पार्टी और इसके समर्थकों ने कुल 222 सीटों पर जीत हासिल की है।
तीसरे चरण के चुनाव की तैयारी
दूसरे चरण के चुनाव में 43 ब्लॉकों के 9738 बूथों पर मतदान हुआ। सुबह सात बजे से ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं की लंबी कतारें नजर आने लगीं, जबकि बड़े कस्बों में मतदान धीमे हुए। हालांकि, कुछ स्थानों पर गड़बड़ी और झड़पों की खबरें भी आईं।
अब, 23 फरवरी को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे और आखिरी चरण के लिए मतदान होगा। इसके नतीजे 24 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं।
दुर्ग में अधिकारियों को किया गया निलंबित, मनेंद्रगढ़ में हुई हिंसा
चुनाव के दौरान कई स्थानों पर विवाद भी हुआ। सीतापुर के कोटछाल सलियापारा में दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए कि वे वोटरों को भड़का रहे हैं। दुर्ग में कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने चुनाव में लापरवाही बरतने पर शिक्षकों और अन्य अधिकारियों को निलंबित कर दिया। पहले चरण में भी मनेंद्रगढ़ जिले में कुछ मतदान केंद्रों पर हिंसा हुई थी और पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
बिल्हा, पेण्ड्रा, लोरमी, नवागढ़, मालखरौदा, पोड़ी-उपरोड़ा, खरसिया, धरमजयगढ़, बिलाईगढ़, रामानुजनगर, प्रेमनगर, बलरामपुर, सीतापुर, मैनपाट, मनेन्द्रगढ़, जशपुर, मनोरा, दुलदुला, कुनकुरी, धरसींवा, तिल्दा-नेवरा, कसडोल, छुरा, पिथौरा, बागबहरा, कुरूद, पाटन, बालोद, छुरिया, खैरागढ़, मोहला, बोड़ला, पण्डरिया, फरसगांव, माकड़ी, बस्तर, लोहण्डीगुड़ा, भानुप्रतापपुर, दुर्गूकोंदल, कटेकल्याण, छिंदगढ, भोपालपटनम और ऊसूर जैसे प्रमुख क्षेत्रों में मतदान हुआ।
यह भी पढ़ें टी एस सिंहदेव बन सकते हैं छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, भूपेश बनेंगे AICC महासचिव












Click it and Unblock the Notifications