OPINION: छत्तीसगढ़ में किसानों को मिला उनका हक़, विष्णुदेव साय सरकार कर रही हैं 21 प्रति क्विंटल पर धान खरीदी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों की बेहतरी के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मोदी जी की गारंटी के अनुसार इस वर्ष भी किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान के मान से धान खरीदी की जा रही है। उन्होंने किसानों से अपील की कि इस मामले में किसी प्रकार का भ्रम न फैलने पाए और चेतावनी दी कि भ्रम फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि धान खरीदी राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसे पूरी प्रतिबद्धता के साथ पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रही है। किसानों की सुविधा के लिए उपार्जन केन्द्रों पर माईक्रोएटीएम के जरिए 2000 रूपए से लेकर 10 हजार रूपए तक की राशि निकालने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, ताकि किसानों को परिवहन किराया और हमाली मजदूरी का भुगतान आसानी से किया जा सके।

cg news jpg

वर्ष 2024-25 के लिए 14 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी का अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगा। इस वर्ष 27.68 लाख किसानों ने पंजीकरण कराया है, जिसमें 1.45 लाख नए किसान शामिल हैं। अनुमानित 160 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से की जाएगी। इन केन्द्रों में बायोमैट्रिक डिवाइस से धान उपार्जन की व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि सभी उपार्जन केन्द्रों में बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था की गई है, साथ ही छांव, पानी आदि की सुविधाएं भी सुनिश्चित की गई हैं। किसानों की समस्याओं का समाधान करने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है: 0771-2425463 और 0771-2425450।

किसान खुश, राज्य सरकार की योजनाओं का कर रहे धन्यवाद

धान खरीदी अभियान के बीच किसानों के चेहरों पर खुशी साफ देखी जा रही है। बलरामपुर जिले के ग्राम संतोषीनगर के किसान अशोक सरकार ने बताया कि उन्होंने इस वर्ष 1 एकड़ खेत में धान की फसल लगाई थी और अब 45 बोरी धान बेचने के लिए उपार्जन केन्द्र पहुंचे हैं। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा दी गई सुविधाओं के लिए आभार व्यक्त किया।

वहीं, ग्राम संतोषीनगर के किसान विष्णु मंडल ने बताया कि उन्होंने 105 बोरी धान बेचने के लिए टोकन लिया है और 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल के मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया को सराहा। किसान लखनलाल ने भी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में शुरू हुए इस अभियान को शुभकामनाएं दीं और कहा कि बेहतर व्यवस्था के कारण वह समर्थन मूल्य पर धान बेच पा रहे हैं, जिससे उन्हें आगामी फसल के लिए प्रेरणा मिल रही है।

धान खरीदी अभियान की निगरानी सख्त

राज्य सरकार ने धान खरीदी के पूरे अभियान की निगरानी के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की टीमें गठित की हैं और सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है। चेक पोस्ट भी स्थापित किए गए हैं ताकि कोई भी अनियमितता न हो।

यह भी पढ़ें 24 साल का हुआ छत्तीसगढ़, स्थापना दिवस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी ने बधाई, जानिए CG का इतिहास

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+