छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय शर्मा और अरुण साव बने डिप्टी सीएम
छत्तीसगढ़ में आज विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। रायपुर में आयोजित शपथ समारोह में पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूद रहे। वहीं, बीजेपी नेता विजय शर्मा और अरुण साव ने छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।
शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में हुआ। राज्यपाल बिश्वभूषण हरिचंदन ने विष्णुदेव साय को सीएम पद की शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद थे।

2023 विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 90 में से 54 सीटों पर जीत दर्ज कर जनादेश पाया है। चुनाव परिणाम घोषित होने के करीब एक सप्ताह बाद भाजपा की ओर से सीएम और डिप्टी सीएम का नाम साफ किया गया। चुनाव जीतने के बाद से कई लोगों के नाम सीएम की रेस में थे। बीजेपी ने लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए एक आदिवासी चेहरे को छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री बनाया है। विष्णु देव साय आदिवासी समाज से आते हैं और छत्तीसगढ़ में आदिवासी समाज एक बड़ा वोट बैंक है।
Recommended Video
कौन हैं विष्णु देव साय?
बीजेपी नेता विष्णु देव साय चार बार लोकसभा सदस्य के साथ-साथ मोदी की पहली कैबिनेट में मंत्री रह चुके हैं। वो दो बार विधायक और दो बार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।
यह देखें: Vishnu Deo Sai Net worth: जानिए छत्तीसगढ़ के सीएम के पास है कितनी संपत्ति? कितने का है कर्ज?
कौन हैं विजय शर्मा?
विजय शर्मा के राजनीतिक सफर की शुरुआत 1989 एबीवीपी से हुई। विजय शर्मा भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष के अलावा युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष और बीजेपी प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। कवर्धा से विधायक विजय शर्मा को साय की सरकार में डिप्टी सीएम का पद दिया गया है।
कौन हैं अरुण साव?
अरुण साव लोकसभा चुनाव 2019 में BJP के टिकट से बिलासपुर से सांसद चुने गए थे। वो मुंगेली जिले के रहने वाले हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में साव ने शानदार जीत हासिल की थी। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार अटल श्रीवास्तव को 1,41,763 वोटों के अंतर से हराया था।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications