CG: दिवंगत MLA देवव्रत सिंह की पत्नी बोली, भूपेश बघेल ने मेरे पति को रुलाये थे खून के आंसू, BJP ने भी कसा तंज

Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ की सत्ता गंवाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर उनके की पूर्व सहयोगी जमकर प्रहार कर रहे हैं। हाल ही में राजनांदगांव में खुले मंच से कांग्रेस पदाधिकारी ने उनकी जमकर खिंचाई की थी,अब दिवंगत हो चुके खैरागढ़ के पूर्व विधायक देवव्रत सिंह की पत्नी विभा सिंह ने वीडियो जारी करके बघेल पर बड़े आरोप लगाए हैं। इस बयान की आड़ लेकर भाजपा ने भी जमकर सियासी प्रहार किया है।

cg news jpg

अपने वीडियों में विभा सिंह ने कहा है कि देवव्रत सिंह को भूपेश बघेल ने खून के आंसू रुलाये हैं, उनकी आत्मा को दुखी कर भूपेश बघेल वोट मांग रहे हैं। वह किसी अन्य महिला को देवव्रत सिंह की पत्नी बनकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। ज्ञात हो कि विभा सिंह खैरागढ़ के पूर्व विधायक स्वर्गीय देवव्रत सिंह की दूसरी पत्नी है।

यह भी पढ़ें CG: सीएम विष्णुदेव साय ने कसा अखिलेश यादव पर तंज, कहा- उनका दिमागी संतुलन गड़बड़ा गया है

विभा सिंह का कहना है कि भूपेश बघेल और पद्मा सिंह (देवव्रत सिंह की पहली पत्नी) ने मिलकर खैरागढ़ राजघराने के महल को बंद कराकर देवव्रत सिंह कीराजनीति खत्म की थी। उन्होंने आगे कहा कि राजा साहब के जीवित रहते हुए उन्हें पार्टी से बाहर करवाकर उनकी बेइज्जती की गई। भूपेश बघेल और उनके साथ कांग्रेस के राजा साहब का पुराना रिश्ता था, किन्तु भीतर से उनकी इज्जत नहीं की गई।

भाजपा की महिला विधायकों ने किया बयान जारी

भाजपा की महिला विधायक रेणुका सिंह, भावना वोहरा, गोमती साय ने साझा बयान जारी करके कहा कि राजा देवव्रत सिंह की धर्म पत्नी रानी विभा देवी ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भूपेश बघेल लोकसभा चुनाव में वोट बटोरने के लिए जनता को धोखा देने का काम कर रहे हैं। भाजपा नेत्रियों ने कहा कि भूपेश बघेल देवव्रत सिंह की तलाकशुदा पत्नी पद्मा देवी को वतर्मान पत्नी बताकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। राजनांदगांव से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल देवव्रत सिंह के नाम पर वोट मांग रहे हैं, लेकिन जब वो पार्टी में थे । तब भूपेश बघेल ने उनके पति को खून के आंसू रुलाया था, जिसके चलते उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया था। आज उनके नाम का इस्तेमाल करके फायदा उठाया जा रहा है। रानी विभा देवब्रत सिंह ने कहा है कि अब वे इस मामले में चुनाव आयोग से शिकायत करने जा रही हैं।

ज्ञात हो कि राजनांदगांव एक हाई प्रोफ़ाइल लोकसभा सीट है। इस सीट पर दिग्गज कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि बीजेपी ने सांसद संतोष पांडे को अपना प्रत्याशी बनाया है।

यह भी पढ़ें CG: राजनांदगांव में बोले अमित शाह, भूपेश का पेट नहीं भरा भ्रष्टाचार करके, अब सांसद बनना चाहते हैं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+