छत्तीसगढ़ सुकमा मुठभेड़ अपडेट: 22 शहीद जवानों के पार्थिव शरीर बरामद, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जताया दुख
छत्तीसगढ़ सुकमा मुठभेड़ अपडेट: 22 शहीद जवानों के पार्थिव शरीर बरामद, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जताया दुख
छत्तीसगढ़ सुकमा मुठभेड़ अपडेट: छत्तीसगढ़ के बीजापुर-सुकमा बॉर्डर पर मुठभेड़ में शहीद जवानों की संख्या 5 से 22 हो गई है। 22 शहीद जवानों के पार्थिव शरीर बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ शनिवार (03 अप्रैल) को रायपुर से करीब 400 किलोमीटर दूर सुकमा और बीजापुर की सीमा पर तरन क्षेत्र के जंगलों में हुई है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सुकमा में हुए नक्सली हमले पर दुख जताया है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर कहा, ''छत्तीसगढ़ में माओवादी विद्रोह से जूझते हुए सुरक्षाकर्मियों की हत्या से गहरी पीड़ा में हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाए हैं। राष्ट्र उनके दर्द को साझा करता है और इस बलिदान को कभी नहीं भूलेगा।''
Recommended Video

5 शहीद जवानों से संख्या बढ़कर 22 हुई
एसपी बीजापुर कमलोचन कश्यप ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुए नक्सली हमले में 22 सुरक्षाकर्मियों की जान चली गई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार (04 अप्रैल) की सुबह लगभग 11 बजकर 30 मिनट पर जानकारी दी थी कि 5 जवान शहीद हो गए हैं और 21 जवान लापता हैं। उनको रेस्क्यू के लिए टीमें रवाना हो गई है। सीएम के इस अपडेट के बाद लगभग डेढ़ बजे इस बात की पुष्टि की गई है कि 22 सुरक्षाकर्मियों के पार्थिव शरीर को बरामद कर लिया गया है। यानी नक्सली हमले में अब तक 22 जवान शहीद हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications