Chhattisgarh: लोकसभा चुनाव से पहले BSP और कांग्रेस को झटका, भाजपा में शामिल हुए कई नेता
Chhattisgarh News: लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में बीएसपी और कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। सक्ती जिले मे मंगलवार को दोनों ही राजनीतिक दलों के नेताओं ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया है। भारतीय में प्रवेश करने वाले सभी लोगों को भाजपा का गमछा भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव मे बीजेपी प्रत्याशी को भारी मतों से जीत दिलाने का प्रण लिया।

दरअसल जांजगीर चांपा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सक्ति जिले मे 4 मार्च को 8 विधानसभाओं में बीजेपी ने अपने कार्यालय का उद्घाटन किया गया। जिसमे चंद्रपुर विधानसभा के डभरा मुख्यालय में लोकसभा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े, लोकसभा चुनाव प्रभारी गौरीशंकर अग्रवाल, जिला संयोजक कृष्णकांत चंद्रा, विधानसभा की भाजपा नेत्री संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव की अगुवाई में कार्यालय का उद्घाटन किया गया, जहां मौजूद पदाधिकारी ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा जीत के सूत्र बताए।
इस कार्यक्रम के दौरान चंद्रपुर विधानसभा के कई अन्य दलों के नेताओं ने बीजेपी का दाcमन थामा। जिसमें प्रमुख तौर पर चंद्रपुर के कांग्रेसी विधायक रामकुमार यादव के काफ़ी करीबी रहे लक्षन शतरंज बीजेपी मे शामिल हुए। वहीं बीएसपी के पूर्व प्रत्याशी लाल साय खूंटे के साढ़ू साहब अंडी ग्राम पंचायत के सरपंच विजय भारद्वाज, कई गांव के सरपंचों समेत तमाम कांग्रेस पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारियों और सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का दामन थामा।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश करने वालों ने आगामी लोकसभा चुनाव में अपने प्रतिभागिता निभाने का प्रण लिया। सभी कार्यकर्ताओं का कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा चुनाव प्रभारी गौरीशंकर अग्रवाल, संयोजक और बीजेपी जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, बहुरानी संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ने गमछा और श्रीफल भेट कर स्वागत किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और काफी तादाद में लोग उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के राजस्व न्यायालय होंगे कम्प्यूटरीकृत, चांदा-मुनारा की होगी स्थापनाc












Click it and Unblock the Notifications