Chhattisgarh: सीएम विष्णुदेव साय को स्काउट एवं गाइड्स ने पहनाया संरक्षक बैज, मंत्री बृजमोहन भी रहे मौजूद
Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से 12 जनवरी की शाम भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल की अगुवाई में स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्यों ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय को स्काउट्स एवं गाइड्स की टीम ने संरक्षक बैज पहना कर अलंकृत किया। इस दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा और अरुण साव ,स्काउट्स एवं गाइड्स के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश अग्रवाल मौजूद थे।

सीएम विष्णुदेव साय ने स्काउट्स एवं गाइड्स के द्वारा चलाए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आपदा के वक़्त जिस तरह से आप लोगों के द्वारा सेवा कार्य किया जाता है वह प्रेरणादायी है।ज्ञात हो कि राज्य के राज्यपाल इसके मुख्य संरक्षक, मुख्यमंत्री संरक्षक एवं शिक्षा मंत्री राज्य अध्यक्ष होते हैं ।
इस मौके पर शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्लेटिनियम जुबली वर्ष 2025 में राष्ट्रीय जम्बूरी छत्तीसगढ़ में किए जाने के लिए की जा रही कोशिशों के बारे में बताया। स्काउट्स एवं गाइड्स की टीम के द्वारा सीएम साय को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। इस मॉर्क पर पूर्व राज्य मुख्य आयुक्त स्वामी, राज्य सचिव कैलाश सोनी, सरिता पाण्डे, विकास तिवारी और दिलीप पटेल उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh: ख्वाजा गरीब नवाज का 812वां उर्स, CM विष्णुदेव साय ने पेश की अकीदत की चादर












Click it and Unblock the Notifications